न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : अस्सी साल के बेसहारा गंगाराम के लिए वरदान बनी ऋण माफी - दो साल पहले चल बसा था इकलौता बेटा

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के दूदोड़ गांव में खेती-बाड़ी कर किसी तरह अपनी आजीविका चलाने वाले बुजुर्ग दंपत्ति गंगाराम व गंगाबाई की चिंता थी कि वे ग्राम सेवा सहकारी समिति से लिए अपने 70 हजार रुपए के फसली ऋण को कैसे चुका पाएंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jun 2018 8:04:21

राजस्थान : अस्सी साल के बेसहारा गंगाराम के लिए वरदान बनी ऋण माफी - दो साल पहले चल बसा था इकलौता बेटा

पाली । पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के दूदोड़ गांव में खेती-बाड़ी कर किसी तरह अपनी आजीविका चलाने वाले बुजुर्ग दंपत्ति गंगाराम व गंगाबाई की चिंता थी कि वे ग्राम सेवा सहकारी समिति से लिए अपने 70 हजार रुपए के फसली ऋण को कैसे चुका पाएंगे। ऎसे में राज्य सरकार की राजस्थान फसली ऋण माफी योजना उनके लिए वरदान बनकर आई है। योजना में मिलेे पचास हजार के सीधे लाभ ने उनकी सारी फिक्रें दूर कर दी हैं।

ऋण माफी के बाद कृतज्ञता भरे स्वर में गंगाराम बताते हैं कि उसकी आर्थिक स्थिति बहुत ठीक नहीं है और किसी तरह खेती-बाड़ी कर वह और उसकी पत्नी गुजारा चलाते हैं। उनके इकलौते बेटे की दो वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है और खेती के अलावा दूसरा कोई जीने का सहारा नहीं है। ऎसे में दोनों पति-पत्नी इस चिंता में घुलते रहते थे कि कैसे इस ऋण का निपटारा होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा के अनुसार जब अपने पचास हजार रुपए माफ होने की खबर उसे मिली तो एकबारगी उसे भरोसा ही नहीं हुआ। मंगलवार 5 जून को गांव में लगे शिविर में जब उसे ऋण माफी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, तो खुशी और कृतज्ञता से उसकी आंखें भर आईं। अब वह और उसकी पत्नी राज्य सरकार का धन्यवाद करते नहीं थकते।

ऋण माफी की खुशी से भरी आंखों और भावुक स्वर में गंगाराम की पत्नी गंगाबाई कहती है कि दोनों पति-पत्नी को राज्य सरकार की ओर से पेंशन मिल रही है। खेती की आय और इस पेंशन के सहारे वे दोनों अपना गुजारा किसी तरह चला रहे हैं। ऋण माफी ने उनकी एक बड़ी चिंता का समाधान कर दिया है।

फसल ऋण माफी से लाभान्वित होने वाले ऎसे अनेक लोग हैं जो हजारों रुपए का एक-मुश्त लाभ पाकर फूले नहीं समा रहे। पीसीसीबी प्रबंध निदेशक एसएस राठौड़ के मुताबिक अकेले दूदोड़ क्षेत्र में 291 किसानों को 75.80 लाख रुपए की ऋण माफी का लाभ दिया गया है। दूदोड़ के ही करीब 60 वर्षीय पेमाराम ने बताया कि उसके 30 हजार 675 रुपए माफ किए गए हैं और वे अपने जीवन में पहली बार किसानों के लिए इतनी बड़ी योजना देख रहे हैं। इसी प्रकार 65 साल के किसान चुन्नीलाल ने बताया कि ऋण माफी से उसे जो आर्थिक लाभ हुआ है, यह राशि उसके खेतीबाड़ी में काम आएगी। गांव के गोरधन ने बताया कि जब उसे जीएसएस व्यवस्थापक ने ऋण माफी की सूचना दी तो बहुत अच्छा लगा। किसान हंसाराम ने बताया कि ऋण लेते समय कभी उसने सोचा भी नहीं था कि ऎसे ऋण माफ भी हो सकता है। उसका करीब 39 हजार रुपए का ऋण माफ हुआ है। एक किसान के लिए यह बहुत बड़ी राशि है। खेती-बाड़ी के अलावा बच्चों की पढाई में यह पैसे बहुत काम आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद