न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : ई-सखी परियोजना में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

जयपुर जिले में ई-सखी परियोजना के तहत मास्टर ट्रेनर्स का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला मंगलवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में सम्पन्न हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Jun 2018 10:21:27

राजस्थान : ई-सखी परियोजना में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

जयपुर । जयपुर जिले में ई-सखी परियोजना के तहत मास्टर ट्रेनर्स का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला मंगलवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में सम्पन्न हुई। भामाशाह योजना के तहत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को ई-सखी के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए ये मास्टर ट्रेनर्स कार्य करेंगे। कार्यशाला के समापन सत्र में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आलोक रंजन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक श्री आर.के.शर्मा, उप निदेशक श्री महेश गुप्ता व अनुज सक्सेना ने प्रशिक्षण में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मास्टर ट्रेनर्स को पुरस्कृत किया।

यह प्रशिक्षण कार्यशाला जिला कलक्ट्रेट स्थित उप निदेशक (एसीपी), सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग जयपुर द्वारा आयोजित की गई। जिसमें 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बुधवार से अगले बैच के लिए 2 दिवसीय कार्यशाला प्रारम्भ होगी। एसीपी श्री महेश गुप्ता ने बताया कि जयपुर जिले में 800 मास्टर ट्रेनर्स आईटी ज्ञान केन्द्रों पर फैकल्टी के रूप में कार्य कर रहे है। इस प्रशिक्षण कार्यशाला के बाद ये मास्टर ट्रेनर प्रत्येक ग्राम पंचायत पर 5 ई-सखी तथा शहरी क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में 10 ई-सखी को प्रशिक्षित करेंगे। इन ई-सखियों द्वारा कम से कम 100 नागरिकों को डिजीटल साक्षर बनाया जायेगा ताकि आमजन राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का सुगमता से लाभ ले सके। ये मास्टर ट्रेनर्स ई-पीडीएस, राजधरा, राजसम्पर्क, महिला सुरक्षा एप, भामाशाह योजना, एसएसओ आईडी, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना तथा ई-मित्र योजना जैसे डिजीटल प्लेटफार्मस के बारे में ई-सखियों को प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला में उप निदेशक सांख्यिकी श्री जगदीश मीणा, प्रोग्रामर श्री ऋतेश शर्मा व श्री महिपाल सहित जिले के आईटी ज्ञान केन्द्रों से आये मास्टर ट्रेनर एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के कार्मिकों ने भाग लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल