न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्‍थान चुनाव : राहुल आज दिल्‍ली में वरिष्‍ठ नेताओं संग करेंगे बैठक, मुख्‍यमंत्री पर फैसला संभव

राजस्थान चुनाव परिणाम (rajasthan elections result) के बाद अब कांग्रेस (Congress) पार्टी के सामने मुख्यमंत्री चुनने की चुनौती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Dec 2018 8:05:07

राजस्‍थान चुनाव : राहुल आज दिल्‍ली में वरिष्‍ठ नेताओं संग करेंगे बैठक, मुख्‍यमंत्री पर फैसला संभव

राजस्थान चुनाव परिणाम (rajasthan elections result) के बाद अब कांग्रेस (Congress) पार्टी के सामने मुख्यमंत्री चुनने की चुनौती है। जिसको लेकर आज (13 दिसंबर) को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वरिष्‍ठ नेताओं को दिल्‍ली बुलाया है। इन सभी नेताओं के साथ आज राहुल बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्‍यमंत्री पद के दोनों दावेदार नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) हिस्‍सा नहीं लेंगे। इस बैठक में राज्‍य के मुख्‍यमंत्री का नाम तय होना माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी यह निर्णय अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर करना चाहती है। वह युवा चेहरे के साथ-साथ अनुभव को भी अहमीयत देने की फिराक में है। राहुल गांधी ने चुनाव परिणाम आने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह पार्टी के लिए कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। यह काम बड़ी आसानी से हो जाएगा।

बैठक में ये नेता होंगे शामिल

दिल्‍ली में राहुल गांधी के साथ आज होने वाली बैठक में कांग्रेस के पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, सह-प्रभारी काजी निजामुद्दीन, दिनेश यादव, तरुण कुमार और विवेक बंसल मौजूद रहेंगे। इसमें पर्यवेक्ष‍क केसी वेणुगोपाल कांग्रेस आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। माना जा रहा है कि इसी के आधार पर ही मुख्‍यमंत्री का नाम तय हो सकता है। कांग्रेस के नेता ने बताया, 'यह सच है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर गतिरोध है। राहुल गांधी गुरुवार को बैठक कर रहे हैं। इसमें राहुल जी को नवनिर्वाचित विधायकों की राय से अवगत कराया जाएगा। इसी बैठक में मुख्यमंत्री को लेकर फैसला होने की प्रबल संभावना है।' इस बीच, ऐसी खबरें हैं कि पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, पार्टी के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे और चारों सह-प्रभारी सचिव बुधवार देर रात दिल्ली पहुंच गए हैं।

rajasthan election result 2018,rahul gandhi,ashok gehlot,sachin pilot

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी लेंगे फैसला

बता दें कि बुधवार को मुख्‍यमंत्री का नाम तय करने के लिए जयपुर में कांग्रेस के विधायक दल के बैठक हुई थी। इसमें अशोक गहलोत और सचिन पायलट समेत कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद थे। इस बैठक में प्रस्‍ताव पारित किया गया था। इसमें तय हुआ था कि राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री का फैसला कांग्रेस आलाकमान करे। विधायकों ने यह फैसला कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर छोड़ दिया था।

वहीं राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल सचिन पायलट और अशोक गहलोत के समर्थक अपने-अपने नेताओं को मुख्‍यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। ऐसी ही मांगें बुधवार को जयपुर में कांग्रेस मुख्‍यालय के बाहर भी देखने को मिली थीं। वहां दोनों के समर्थकों ने पायलट और गहलोत के समर्थन में जमकर नारेबाजी की थी।

बसपा और रालोद का मिला समर्थन

जयपुर में कांग्रेस नेताओं ने बुधवार शाम राज्यपाल कल्याण सिंह से मिलकर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक भी हुई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला करने का अधिकार दिया गया। राज्य विधानसभा चुनाव में 200 सदस्यीय विधानसभा में से 199 सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं। जबकि बीजेपी को 73 और बसपा को 6 सीटें मिली हैं। वहीं अन्‍य को 21 सीटें मिली हैं। हालांकि कांग्रेस को राजस्‍थान में सरकार बनाने के लिए 1 सीट और चाहिए। इस पर बसपा और रालोद ने कांग्रेस को समर्थन की घोषणा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत