न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पर सचिन पायलट, थाम सकते हैं BJP का हाथ!

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। सचिन पायलट अगर बीजेपी में शामिल होते हैं तो राजस्थान की गहलोत सरकार के लिए बड़ा झटका होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Jul 2020 12:51:29

राजस्थान / ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पर सचिन पायलट, थाम सकते हैं BJP का हाथ!

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। सचिन पायलट अगर बीजेपी में शामिल होते हैं तो राजस्थान की गहलोत सरकार के लिए बड़ा झटका होगा। डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने रविवार शाम दावा किया है कि 30 विधायक उनके समर्थन में हैं। इनमें से 27 विधायक भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा तीन निर्दलीय विधायक भी बीजेपी से जुड़ सकते हैं। सचिन पायलट के खेमे के विधायक अपना इस्तीफा आज देर रात विधानसभा अध्यक्ष को भेज सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कल सुबह होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले आज देर रात सचिन पायलट के खेमे के विधायक अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज सकते हैं। पायलट ने कहा है कि वो सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे। सोमवार सुबह 10:30 बजे विधायक दल की बैठक होनी है। सचिन पायलट दिल्ली में ही हैं। वो जयपुर नहीं जा रहे हैं। पायलट पार्टी आलाकमान से मुलाकात करने दिल्ली में हैं। लेकिन आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से उनकी मुलाकात नहीं हुई है।

बता दे, पायलट विधायकों की खरीद-फरोख्त की जांच कर रही एसओजी के नोटिस के बाद से ही नाराज हैं। उन्हें कांग्रेस और कुछ निर्दलीय विधायकों का समर्थन है। इस बीच, सीएम अशोक गहलोत ने रविवार रात 9 बजे विधायकों के साथ बैठक की। इसके बाद गहलोत समर्थक विधायक ने दावा किया कि हमारे जितने विधायक जाएंगे, उससे ज्यादा विधायक हम भाजपा से ले आएंगे।

उधर, सचिन पायलट ने बीजेपी के नेता और अपने मित्र ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। दोनों नेताओं की ये मुलाकात ज्योतिरादित्य सिंधिया के आवास पर हुई। ये मुलाकात 40 मिनट तक चली। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जाने लगे कि सचिन पायलट भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मुलाकात के पहले सिंधिया ने सचिन पायलट के पक्ष में ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट को दरकिनार किए जाने से मैं दुखी हूं। ये दिखाता है कि कांग्रेस में काबिलियत और क्षमता की कोई अहमियत नहीं है।

राजस्थान विधानसभा की मौजूदा स्थिति: कुल सीटें: 200
पार्टी - विधायकों की संख्या

कांग्रेस - 107
भाजपा - 72
निर्दलीय - 13
आरएलपी - 3
बीटीपी - 2
लेफ्ट - 2
आरएलडी - 1

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री