न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा: बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, दोनों पुलिया से गिरे नीचे, 20 यात्री घायल

दौसा जिले के लालसोट थाना इलाके में मनोहरपुर-कोथून राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-146 पर रविवार अलसुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Jan 2021 9:52:55

दौसा: बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, दोनों पुलिया से  गिरे नीचे, 20 यात्री घायल

दौसा जिले के लालसोट थाना इलाके में मनोहरपुर-कोथून राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-146 पर रविवार अलसुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को अलसुबह करीब 5:15 बजे हुआ। यहां स्थित एक पुलिया पर बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ही वाहन पुलिया से नीचे गिर गये। हादसे में बस में सवार 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। यह घटना निर्झरना गांव के समीप स्थित पुलिया पर हुई है। बस में बिहार के मजदूर बैठे हुए थे। हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को सूचना देकर बस में फंसे यात्रियों से बाहर निकालना शुरू किया। हादसे में घायलों को उपचार के लिए लालसोट और दौसा के अस्पतालों में ले जाया गया है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। हादसे में बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उसमें कई यात्री फंस गये। उन्हें रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया।

बस बिहार से कोटा जा रही थी

लालसोट थाना पुलिस ने बताया कि बस बिहार से राजस्थान के कोटा जा रही थी। वहीं, ट्रक अहमदाबाद से प्लास्टिक दाना लेकर दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान निर्झरना गांव के समीप दोनों वाहन आपस में भिड़ गये। हादसे के बाद 6 घायलों को दौसा जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं अन्य घायलों का लालसोट अस्पताल में उपचार जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती