न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने

6 अगस्त को लॉन्च होने जा रहे Vivo S2 में 7050mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 120Hz OLED डिस्प्ले और दमदार कैमरा मिलने की उम्मीद है। जानें संभावित कीमत, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 03 Aug 2026 10:20:25

6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने

Vivo भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी S सीरीज की वापसी करने जा रहा है। कंपनी 6 अगस्त को भारत में Vivo S2 लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही ब्रांड ने इस आगामी स्मार्टफोन के कई प्रमुख फीचर्स और डिजाइन का खुलासा कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन बड़ी 7,050mAh बैटरी के साथ आने वाला है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बना सकती है। करीब सात वर्षों के अंतराल के बाद Vivo की S सीरीज भारतीय बाजार में वापसी कर रही है, जिससे इस डिवाइस को लेकर यूजर्स के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

पिछले कुछ दिनों में Vivo S2 के रंगों से जुड़ी जानकारी भी सामने आई थी। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन भारत में Sapphire Blue, Silk White और Regal Bronze जैसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसके अलावा फोन का डमी मॉडल भी ऑनलाइन सामने आ चुका है, जिससे इसके डिजाइन की झलक मिल चुकी है। अब इसकी संभावित कीमत को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है, जिसने लॉन्च से पहले ही चर्चा तेज कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo S2 की भारत में संभावित कीमत 40,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच हो सकती है, जबकि इसके बॉक्स पर अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) 66,999 रुपये दर्ज होने की बात कही जा रही है। यदि यह कीमत सही साबित होती है, तो यह स्मार्टफोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में Samsung Galaxy A57, OnePlus Nord 6 और Nothing Phone (4a) Pro जैसे डिवाइसों को सीधी चुनौती देता नजर आएगा।

संभावित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo S2 में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। बेहतर विजुअल अनुभव और स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए यह डिस्प्ले यूजर्स को प्रीमियम फील देने की उम्मीद है।

प्रोसेसर को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि कंपनी इस फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 फ्लैगशिप चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकती है, जबकि अन्य लीक्स में MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर मिलने की संभावना जताई गई है। लॉन्च के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भारतीय मॉडल में कौन-सा चिपसेट मिलेगा।

कैमरा और बैटरी होगी बड़ी खासियत

फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल में कंपनी की Aura Light तकनीक भी देखने को मिल सकती है, जो कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी का अनुभव देने में मदद करेगी।

बैटरी इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है। Vivo S2 में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की संभावना है, जिसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम कर सकता है। ऐसे में यूजर्स को नए फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और लंबे बैटरी बैकअप का संयोजन मिलने की उम्मीद है। अब सभी की नजर 6 अगस्त के लॉन्च इवेंट पर है, जहां कंपनी इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता से जुड़े सभी आधिकारिक विवरण साझा करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत