न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : उदयपुर में शब-ए-बारात के लिए इकट्‌ठा होने की अपील, 9 के खिलाफ FIR

रुवार को राजस्थान में 30 नए संक्रमित मामले सामने आए है। नमें से 9 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 413 पर पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Apr 2020 4:21:41

राजस्थान : उदयपुर में शब-ए-बारात के लिए इकट्‌ठा होने की अपील, 9 के खिलाफ FIR

राजस्थान के 33 में से 24 जिलों में कोरोना केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा जयपुर में 131 (2 इटली के नागरिक) पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं, गुरुवार को राजस्थान में 30 नए संक्रमित मामले सामने आए है। नमें से 9 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 413 पर पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, झालावाड़ में 7 पॉजिटिव मिले। झुंझुनू और टोंक में भी 7-7 पॉजिटिव मिले। वहीं, बांसवाड़ा में 2 लोग संक्रमित पाए गए। इसे मिलाकर शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 12 पहुंच गई है। चिंता की बात यह है कि सभी संक्रमित एक ही मुहल्ले के हैं और आपस में एक दूसरे के परिचित हैं। स्वास्थ्य विभाग अब यह पता कर रहा है कि यहां संक्रमण का सोर्स क्या है। इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। वहीं, जैसलमेर में 5, जोधपुर में 1 और बाड़मेर में 1 केस पॉजिटिव आया। झालावाड़ से जो मरीज सामने आए है उनकी उम्र 9 साल से 50 साल है।

वहीं, जयपुर में गुरुवार सुबह कोई नया मामला सामने नहीं आया। इससे पहले बुधवार को कुल 23 पॉजिटिव मिले थे। ऐसे में शहर में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 131 पर पहुंच गया है। इसमें शहर के रामगंज में 106 और उसके 16 आसपास के इलाके के लोग हैं। 106 लोग एक किमी के दायरे में रहने वाले हैं।

लाउडस्पीकर पर शब-ए-बारात के लिए एकत्र होने की अपील

इसके साथ ही उदयपुर में कर्फ्यू के बावजूद लाउडस्पीकर पर शब-ए-बारात के लिए एकत्र होने की अपील की गई. जिसके बाद पुलिस ने छीपा कॉलोनी स्थित मस्जिद में जुटे मौलाना समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस पर थूका

वहीं, बुधवार को सवाई माधोपुर जिले के शिवाड़ कस्बे के पास कंवरपुरा चेकपोस्ट पर पुलिस ने जब मोटरसाइकिल सवार दो युवको को रोका तो पहले वे लोग विवाद करने लगे, फिर पुलिसकर्मी पर थूककर भाग गए। इसके बाद पास ही स्थित हसनपुरा ढाणी के तीस-चालीस लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दे, राजस्थान में जोधपुर 68 (इसमें 36 ईरान से आए), भीलवाड़ा में 27, झुंझुनूं में 31, टोंक में 27, बीकानेर में 20, जैसलमेर में 19, कोटा में 15, बांसवाड़ा में 12, चूरू में 11, झालावाड़ में 9, भरतपुर में 8, डूंगरपुर में 5, अजमेर में 5, अलवर में 5, उदयपुर में 4, दौसा में 6, पाली में 2, प्रतापगढ़ में 2, करौली में 2, बाड़मेर, नागौर, धौलपुर और सीकर में एक-एक संक्रमित मामले सामने आ चुके है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर