न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : जयपुर में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा, राज्य में अब तक 348 मामले

राजस्थान में कोरोनो संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार सुबह 4 साल के बच्चे समेत 5 नए पॉजिटिव मिले। इनमें से 3 जयपुर के रामगंज और घाट गेट इलाके से हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 4:15:07

राजस्थान : जयपुर में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा, राज्य में अब तक 348 मामले

राजस्थान में कोरोनो संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार सुबह 4 साल के बच्चे समेत 5 नए पॉजिटिव मिले। इनमें से 3 जयपुर के रामगंज और घाट गेट इलाके से हैं। जयपुर में अब तक कोरोना संक्रमण के 111 मामले आ चुके हैं। इनमें 102 लोग रामगंज और उसके आसपस के क्षेत्रों के हैं। इनमें से 13 संक्रमित जमाती बताए जा रहे हैं। बाकी ओमान से लौटे एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। करीब 10 दिनों से रामगंज और उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। 102 में से 97 सिर्फ 1 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले है। जयपुर में आज संक्रमित मिले तीनों पहले पॉजिटिव मिल चुके लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। वहीं, बीकानेर और बांसवाड़ा में भी 1-1 केस सामने आया। इसके बाद राजस्थान में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 348 पर पहुंच गया है।

राज्य में अब तक छह लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है। इससे पहले मंगलवार को राज्य में 42 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। इनमें जोधपुर में 9, जैसलमेर में 13, बांसवाड़ा में सात, जयपुर में छह, भरतपुर और बीकानेर में 3-3 और चूरू का एक केस था।

rajasthan,coronavirus,covid 19,news,jaipur news,news in hindi

वहीं 25 मार्च से जारी लॉकडाउन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि 15 अप्रैल के बाद लॉकडाउन रहेगा या नहीं यही सवाल बना हुआ है। केंद्र सरकार इस पर क्या रुख बनाती है ये 13 तारीख को पता चलेगा, लेकिन हमारा मानना है कि अलग-अलग राज्यों की स्थिति अलग-अलग है। हमें देखना होगा कि किन राज्यों में कितने मरीज हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां 40 जगह कर्फ्यू लगा हुआ है। यहां जो भी मरीज मिलता है, हम वहां 2 किमी के एरिया में कर्फ्यू लगा देते हैं और इसमें हम कामयाब भी हुए हैं। इस तरह से सब राज्यों को सोचना पड़ेगा। हम केंद्र सरकार की गाइडलाइन को फॉलो कर रहे हैं लेकिन साथ में हम सुझाव भी देते हैं। गहलोत ने कहा कि, हम चाहेंगे कि अपनी स्थिति के अनुसार हम अपना फैसला खुद करें। अशोक गहलोत ने बताया कि कोरोना वायरस की जो स्थिति देश-दुनिया में बनी थी मेरा मामना है कि जिन राज्यों और देशों ने इसको गंभीरता से लिया वहां काफी हद तक रोक लगी और फैलाव नहीं हो पाया। इनमें राजस्थान भी एक है। हमारे यहां जैसे ही पहला मरीज आया उसके बाद तत्काल सोसायटी को शामिल किया। इनमें पॉलिटिकल पार्टियों के लीडर्स का बुलाया गया, सोशल एक्टिविस्ट, रिटायर डॉक्टर्स से बातचीत की गई। इस प्रकार हमने कोशिश की। डॉक्टर्स, प्राइवेट मेडिकल कॉलेज संचालकों को बुलाया गया। हमने तैयारी इस तरह से की कि कोरोना के खिलाफ आगे लड़ाई लड़ सकें और इस तरह हम काफी हद तक कामयाब रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर