न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोयले की कमी से विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होगा - ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह

ऊर्जा राज्य मंत्री श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने सोमवार को राज्य विधानसभा में कहा कि राज्य की समस्त तापीय विद्युत परियोजनाओं में कोयले का 6-7 दिन का एडवांस स्टॉक है और मांग के अनुसार कोयले की नियमित आपूर्ति हो रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Mar 2018 3:10:04

कोयले की कमी से विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होगा - ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह

जयपुर । ऊर्जा राज्य मंत्री श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने सोमवार को राज्य विधानसभा में कहा कि राज्य की समस्त तापीय विद्युत परियोजनाओं में कोयले का 6-7 दिन का एडवांस स्टॉक है और मांग के अनुसार कोयले की नियमित आपूर्ति हो रही है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि कोयले की कमी से विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होने दिया जाएगा।

श्री सिंह सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि दिसम्बर से लेकर आज तक किसी भी तापीय विद्युत परियोजना को कोयले की कमी के कारण बंद नहीं किया गया है। श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सी.ई.ए.) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पिटहैड से दूर होने पर तापीय विद्युत परियोजना के लिए 30 दिन का कोयले का भंडारण होना आवश्यक है। लेकिन कोल इंडिया का उत्पादन कम होने की वजह से और रेलवे रैक्स नहीं मिल पाने की वजह से यह भंडारण मानक स्तर तक नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केन्द्र सरकार के साथ पत्र व्यवहार किया गया है और मुख्यमंत्री ने भी इस संबंध में केन्द्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल से वार्ता की है। श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में 16 रैक्स की खपत है और 17-18 रैक्स की नियमित आपूर्ति हो रही है।

ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जहां 4.26 रुपए प्रति यूनिट की लागत आ रही थी, आज वह घटकर 4.06 रुपए प्रति यूनिट रह गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जहां राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम 2600 करोड़ रुपए के वार्षिक घाटे में था, वहीं यह अब 400 करोड़ के लाभ में आ गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह 700-800 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष के लाभ में होगा।

इससे पहले विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह ओला के मूल प्रश्न के जवाब में ऊर्जा राज्य मंत्री ने बताया कि राज्य में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम की इकाईयां मुख्य रूप से कोयले पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि कोटा तापीय विद्युत परियोजना की सात इकाइयां, सूरतगढ़ तापीय विद्युत परियोजना की छह इकाइयां, छबड़ा तापीय विद्युत परियोजना की चार इकाइयां, कालीसिंध तापीय विद्युत परियोजना की दो इकाइयां और गिरल लिग्नाइट पावर लिमिटेड परियोजना की दो इकाइयां कोयले पर आधारित हैं। श्री सिंह ने तापीय विद्युत परियोजनाओं की कुल उत्पादन क्षमता (मेगावॉट) का विवरण सदन के पटल पर रखा।

ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान में कोयला आधारित विद्युत गृहों की इकाइयां पूर्ण क्षमता पर काम कर रही हैं एवं इन इकाइयाें को प्रतिदिन विद्युत उत्पादन हेतु आवश्यक कोयले की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि इन इकाईयों का संचालन राज्य भार सम्प्रेषण केंद्र, जयपुर के निर्देशानुसार एवं ग्रिड की आवश्यकतानुसार पूर्ण विद्युत उत्पादन क्षमता पर किया जा रहा है।

श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान में उक्त तापीय विद्युत परियोजनाओं की इकाइयों को प्रतिदिन उत्पादन के लिए आवश्यक कोयले की आपूर्ति हो रही है, परन्तु कोल इण्डिया लिमिटेड एवं रेलवे के कारण केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सी.ई.ए.) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप मानक स्तर पर कोयले का भण्डारण नहीं हो पा रहा है।

श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान में उक्त इकाइयों को प्रतिदिन उत्पादन के लिए आवश्यक कोयले की आपूर्ति हो रही है तथापि सी.ई.ए. के मानकों के अनुसार कोयले के भण्डारण हेतु व्यापक स्तर पर प्रयास जारी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत