न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : समान विचार-समान विकास ही प्रदेश की तरक्की का आधार - मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि समान विचार-समान विकास ही प्रदेश की तरक्की का आधार है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Sep 2018 11:11:05

राजस्थान : समान विचार-समान विकास ही प्रदेश की तरक्की का आधार - मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे

झालावाड़ । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि समान विचार-समान विकास ही प्रदेश की तरक्की का आधार है। हम इसी भावना के आधार पर प्रदेश के सभी जिलों और सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना भेदभाव के विकास कर रहे हैं।

श्रीमती राजे ने मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झालावाड़ जिले में लगभग 1500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने जिले के झालरापाटन, मनोहरथाना, डग और खानपुर विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न सड़कों, नदियों पर पुल, ग्रेट सब-स्टेशन, विद्यालय भवन, स्वास्थ्य केन्द्र भवन आदि के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झालावाड़ के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी कोशिश है कि सभी जिलों में विकास कार्यों के माध्यम से राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाएं। उन्होंने कहा कि इसमें जनता के सहयोग एवं समर्थन की आवश्यकता है।

श्रीमती राजे ने झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में लगभग 619 करोड़ रुपये लागत के 26 कार्यों का लोकार्पण एवं 234 करोड़ रुपये की लागत के 24 कार्यों का शिलान्यास किया। इसी प्रकार उन्होंने डग विधानसभा क्षेत्र में 223 करोड़ रुपये की लागत के 20 कार्यों का लोकार्पण एवं 80 करोड़ रुपये लागत के 12 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 160 करोड़ रुपये की लागत के 7 लोकार्पण और 13 करोड़ रुपये की लागत के 16 कार्यों का शिलान्यास तथा मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र में 16 करोड़ रुपये की लागत के 2 लोकार्पण और 153 करोड़ रुपये की लागत के 19 कार्यों का शिलान्यास किया। इस प्रकार उन्होंने पूरे जिले को कुल 55 लोकार्पण एवं 71 शिलान्यास कार्यों की सौगात दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर खाद्य मंत्री श्री बाबूलाल वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्री जेसी महान्ति उपस्थित थे। साथ ही झालावाड़ के विभिन्न शहरों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सांसद श्री दुष्यंत सिंह, संसदीय सचिव श्री नरेन्द्र नागर, विधायक श्री कंवरलाल मीणा एवं श्री रामचन्द्र सुनारीवाल, जिला प्रमुख टीना कुमारी भील, पिड़ावा के नगरपालिका अध्यक्ष श्री निर्मल शर्मा, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री श्रीकृष्ण पाटीदार, राज्य लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर शर्मा, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी भी उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत