न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : आसपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद जो विकास 65 साल में नहीं हुआ, हमने साढ़े चार साल में किया - मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि हमारी सरकार ने बीते साढ़े चार साल में विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jul 2018 10:59:49

राजस्थान : आसपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद जो विकास 65 साल में नहीं हुआ, हमने साढ़े चार साल में किया - मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

डूंगरपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि हमारी सरकार ने बीते साढ़े चार साल में विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कई क्षेत्रों में विकास के जितनेे कार्य आजादी के 65 साल में नहीं हो सके थे, उतने कार्य पिछले साढ़े चार साल में हमारी सरकार ने करके दिखाए हैं।

श्रीमती राजे मंगलवार को डूंगरपुर जिले के साबला में आसपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जनसंवाद कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने आसपुर विधानसभा क्षेत्र को करीब 83 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी।

साढ़े चार साल में खोले 67 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय

मुख्यमंत्री ने कहा कि डूंगरपुर जिले की 291 ग्राम पंचायतों में से मात्र 33 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में ही 2013 से पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थे। हमने साढ़े 4 साल में 67 प्रतिशत यानि 188 ग्राम पंचायतों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोले हैं। अब जिले में मात्र 11 ग्राम पंचायतें ही ऎसी हैं, जहां विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया जाना है।

श्रीमती राजे ने कहा कि आजादी के बाद से वर्ष 2013 तक डूंगरपुर जिले में 14 हजार 959 कृषि कनेक्शन ही जारी हो सके थे। हमारी सरकार ने साढ़े 4 वर्ष में ही 14 हजार 833 कृषि कनेक्शन जारी कर दिए। इसी प्रकार 2013 तक 1 लाख 58 हजार 800 घरेलू बिजली कनेक्शन ही जारी हो सके थे। हमारी सरकार ने साढ़े 4 साल में ही इसके आधे से अधिक यानि 81 हजार घरेलू बिजली कनेक्शन दिए हैं।

rajasthan,chief minister vasundhara raje,dungarpur,rajasthan news,dungarpur news

आसपुर में हमने कराए 1830 करोड़ रूपए के विकास कार्य

श्रीमती राजे ने कहा कि बीते साढ़े चार साल में डूंगरपुर जिले में 8135 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत करवाए गए हैं, जबकि पिछली सरकार ने 5 वर्ष में 1880 करोड रूपये ही खर्च किए थे। आसपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान सरकार ने साढ़े चार साल में 1830 करोड रूपये के विकास कार्य स्वीकृत किए हैं जबकि पिछली सरकार ने पांच साल में यहां 570 करोड़ रूपये के विकास कार्य ही करवाए थे।

केन्द्र की आयुष्मान भारत योजना से 84 लाख लोगों को लाभ


मुख्यमंत्री ने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में 1 करोड से अधिक परिवारों के साढ़े 4 करोड़ लोग कवर किए गए हैं। अब केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना भी शुरू हुई है, जिसमें प्रदेश के करीब 84 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों को बालक छोटू के परिजनों ने बताया कि उसके दिल में छेद था और डेढ़ माह की उम्र में ही सर्जरी के द्वारा इसे बंद किया गया। इसी तरह एक अन्य युवा विपिन को किडनी में गांठ का पता चलने पर उदयपुर के निजी अस्पताल में 1 माह तक आईसीयू में भर्ती कर निशुल्क इलाज करवाया गया।

rajasthan,chief minister vasundhara raje,dungarpur,rajasthan news,dungarpur news

मेवाड़ भील कोर में कांस्टेबल की भर्ती जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान पुलिस की मेवाड़ भील कोर में कांस्टेबल के 630 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने स्थानीय युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर पुलिस में शामिल होने का आह्वान किया।

डूंगरपुर जिले के 151 गांवों में फ्लोराइड के समाधान के लिए योजना तैयार

श्रीमती राजे ने कहा कि डूंगरपुर जिले में फ्लोराइड की समस्या का समाधान करने के लिए 189 डिफ्लोराइडेशन यूनिट्स एवं 15 आरओ प्लांट्स लगाए गए हैं। करीब 364 करोड़ रूपये की लागत से 151 गांवों में फ्लोराइड की समस्या के समाधान के लिए योजना बना ली गई है।

rajasthan,chief minister vasundhara raje,dungarpur,rajasthan news,dungarpur news

लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

जनसंवाद कार्यक्रम में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राजश्री योजना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लाभान्वितों ने उपस्थित प्रबुद्धजनों से अपने सुखद अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री को कई लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें भामाशाह कार्ड के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साथ ही, ग्रामीण आवास योजना में मकान, शौचालय निर्माण की सहायता, 2 रूपये प्रतिकिलो गेहूं और उज्ज्वला योजना में फ्री गैस कनेक्शन भी मिला है।

श्रीमती राजे ने दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में तिरूपति बालाजी और जम्मू में मां वैष्णोदेवी जैसे तीर्थ स्थानों के दर्शन कर लौटे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। श्रीमती राजे ने डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सकों, वकीलों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स सहित अन्य प्रबुद्धजनों से बातचीत कर क्षेत्र के विकास को लेकर उनके सुझाव जाने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार नहरों के सुदृढ़ीकरण के लिए हमारी सरकार ने बड़ी राशि स्वीकृत की है। इससे नहरों के आखिरी छोर तक पानी पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि 159 करोड़ रूपए माही, 147 करोड़ रूपए जयसमन्द एवं 53 करोड़ रूपए सोम, कमला आम्बा बांध की नहरों के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

rajasthan,chief minister vasundhara raje,dungarpur,rajasthan news,dungarpur news

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा सचिव श्री नरेशपाल गंगवार ने बताया कि टीएसपी क्षेत्र में जहां पहले 70 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली थे, अब शिक्षकों के 30 प्रतिशत पद ही रिक्त हैं। विभिन्न स्तरों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद मात्र 2-3 प्रतिशत रिक्तियां ही बचेंगी।

इस अवसर पर यूडीएच मंत्री श्री श्रीचंदकृपलानी, जलदाय राज्यमंत्री श्री सुशील कटारा, सांसद श्री हर्षवर्धन सिंह, श्री मानशंकर निनामा, विधायक श्री गोपीचंद मीणा, संभागीय आयुक्त श्री भवानी सिंह देथा, जिला कलक्टर श्री राजेन्द्र भट्ट सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, प्रबुद्धजन एवं लाभार्थी उपस्थित थे।

83 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

1. साबला उपखण्ड कार्यालय भवन का उद्घाटन 2 करोड रूपये
2. नालियादरा एनिकट का लोकार्पण 3 करोड 33 लाख
3. सोनारमाता एनिकट का शिलान्यास 9 करोड 54 लाख
4. कन्या छात्रावास दोवड़ा का शिलान्यास 3 करोड 50 लाख
5. बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीमा पर बोरेश्वर मंदिर के पास माही नदी पर 2 लेन हाई लेवल ब्रिज व एप्रोच रोड का शिलान्यास 58 करोड 34 लाख
6. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ौदा का लोकार्पण 1 करोड़ 85 लाख
7. पीएनटी म्याला टेकला का शिलान्यास 1 करोड 53 लाख
8. साबला पंचायत समिति भवन का शिलान्यास 2 करोड 67 लाख
9. साबला थाने का शुभारम्भ

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल