न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- डरें नहीं, यह सुरक्षित है

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन लगवाई। सीएम को वैक्सीन लगाये जाने के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा भी उपस्थित रहे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 3:46:31

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- डरें नहीं, यह सुरक्षित है

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन लगवाई। सीएम को वैक्सीन लगाये जाने के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा भी उपस्थित रहे। सीएम अशोक गहलोत ने राजधानी जयपुर के आईडीएच सेंटर में वैक्सीन लगवाई। शुक्रवार को ही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी कोरोना वैक्सीन लगवाएंगी।

वैक्सीन लगने पर मुख्यमंत्री गहलोत को दर्द का जरा भी आभास नहीं हुआ। इस पर उन्होंने वैक्सीन लगाने वाली नर्स से पूछा कि क्या वैक्सीन लग गई? नर्स ने जब हामी भरी तो सीएम गहलोत ने आश्चर्य जताया। वैक्सीन लगने के बाद सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा, 'IDH जयपुर (SMS Hospital) पहुंचकर कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई। कोविड वैक्सीन को लेकर डरें नहीं, यह सुरक्षित है। प्राथमिकता क्रम से बारी आने पर वैक्सीन लगवाएं और आस-पास के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।'

वैक्सीनेशन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुये गहलोत ने कहा कि अच्छा लग रहा है। राजस्थान में वैक्सीनेशन का काम बड़े अच्छे ढंग से किया जा रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन सवा दो लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। यह बड़ी बात है। पूरे देश का 25% वैक्सीनेशन राजस्थान में हो रहा है। गहलोत ने कहा कि हमने कोरोना के इलाज के लिये बेहतरीन प्रबंध किया था। उस कारण से प्रदेश में जनता का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

गहलोत ने कहा कि अभी मंगलवार तक के टीके हमारे पास उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से हमारे चिकित्सा मंत्री बातचीत कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि वैक्सीन की आपूर्ति सुचारू रहनी चाहिये ताकि चेन टूटे नहीं।

आपको बता दे, राजस्थान में गुरुवार को 156 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 116 लोग रिकवर हुए। अब तक यहां 3 लाख 20 हजार 928 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 16 हजार 631 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो चुके हैं। 2788 मरीजों की मौत हो गई। 1509 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती