Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 27 दिन बाद फिर सामने आया बर्ड फ्लू का नया केस, पॉजिटिव आई 3 कौवों की रिपोर्ट

अब 27 दिन बाद फिर नया केस सामने आया हैं जिसमें 3 कौवों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। राज्य में बर्ड फ्लू से अब तक कुल 7629 पक्षी अपना दम तोड़ चुके हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Feb 2021 7:46:26

जयपुर : 27 दिन बाद फिर सामने आया बर्ड फ्लू का नया केस, पॉजिटिव आई 3 कौवों की रिपोर्ट

देश के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से बर्ड फ्लू का कहर जारी हैं जिसका सामना राजस्थान भी कर रहा था। हांलाकि बीच में इसके मामले सामने नहीं आए थे लेकिन अब 27 दिन बाद फिर नया केस सामने आया हैं जिसमें 3 कौवों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। राज्य में बर्ड फ्लू से अब तक कुल 7629 पक्षी अपना दम तोड़ चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा 1736 पक्षियों की मौत जयपुर जिले में हुई है। इसके चलते जयपुर के चिड़ियाघर को भी लंबे समय तक दर्शकों के लिए बंद रखा गया था। पक्षियों की सबसे ज्यादा मौत जनवरी के पहले पखवाड़े में हुई थी।
करीब 4 दिन पहले कौवे मरे हुए मिले थे, इन कौवों के सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेजे गए थे, जिसमें से 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले आखिरी बार 16 जनवरी को प्रदेश में बर्ड फ्लू का केस भीलवाड़ा में सामने आया था। पशु पालन विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक 10 फरवरी को जालौर में 17 कौवे मरे हुए मिले थे। लंबे समय बाद कौवे मरे मिलने पर पशु पालन विभाग की टीम ने 5 सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित लैब में जांच के लिए भेजे गए, जिसमें 3 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। जालौर में सैंपल पॉजिटिव आने के बाद अब राज्य में बर्ड फ्लू से प्रभावित जिलों की संख्या 17 से बढ़कर 18 हो गई है। उदयपुर जिला अब भी सुरक्षित

कोटा, बूंदी, बांसवाड़ा और उदयपुर में तो कुछ केस मुर्गे-मुर्गियों के भी मरने के सामने आए थे, लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। राज्य के 33 जिलों में से एकमात्र उदयपुर ऐसा जिला है, जहां अब तक एक भी पक्षी असामान्य कारण से नहीं मरे हैं। पक्षियों की प्रजाति की बात करें तो इस संक्रमण से सबसे अधिक कौवे मरे हैं, जिनकी संख्या 5 हजार 229 है। कौवे के अलावा 498 मोर, 727 कबूतर, 1 हजार 103 दूसरे पक्षी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका