न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर: ससुरालवालों ने विवाहिता की हत्या कर जलाया, मायके वालों ने चिता से उठाया अधजला शव

कौलारी थाना क्षेत्र के गांव लंगोटपुरा में ससुरालवालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला का गुपचुप तरीके से घर के पास ही अंतिम संस्कार भी कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Nov 2020 9:45:19

भरतपुर: ससुरालवालों ने विवाहिता की हत्या कर जलाया, मायके वालों ने चिता से उठाया अधजला शव

भरतपुर के कौलारी थाना क्षेत्र के गांव लंगोटपुरा में ससुरालवालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला का गुपचुप तरीके से घर के पास ही अंतिम संस्कार भी कर दिया। जब इस बात की खबर बेटी के मायके वालों को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए जहां उन्हें बेटी का शव जलता मिला। इस पर उन्होंने जलती चिता से बेटी का शव निकाल लिया और कौलारी पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की सूचना दी।

सूचना पाते ही तत्काल पुलिस उपाधीक्षक सैंपऊ विजय कुमार सिंह और कौलारी थाना प्रभारी भंवर सिंह व एएसआई विजेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और अधजले शव का मौके पर ही चिकित्सकों को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों की टीम ने चिता में से डीएनए जांच के लिए मृतका की हड्‌डी और राख के नमूने एकत्रित किए। इधर, जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

मुरैना मध्यप्रदेश के थाना सरायछोला क्षेत्र के गांव तिलोदा निवासी महेंद्र सिंह की बेटी भूरो देवी की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व शिवराम गुर्जर निवासी लंगोटपुरा थाना कौलारी के साथ हुई थी। मृतका के पिता महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी भूरो देवी की शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था। इसके बावजूद भी ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे शादी के बाद से ही भूरो देवी को आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट भी करते थे। इस बीच उन्होंने कई बार बेटी के ससुरालवालों के साथ समझाइश भी की, लेकिन उनके द्वारा दी जाने वाली प्रताड़ना का दौर खत्म नहीं हुआ।

बुधवार को दहेज लोभी ससुरालवालों ने भूरो देवी को मौत के घाट उतार दिया और घर के पास ही उसकी चिता भी जला दी। इस बीच भूरो देवी की ससुराल पक्ष के घर के आसपास रहने वाले किसी ग्रामीण ने पिता महेंद्रसिंह को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पिता सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कौलारी पुलिस को सूचना दे दी।

घटना को लेकर पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका भूरो देवी का पति शिवराम जेल प्रहरी के पद पर राजस्थान के बारां जिले में तैनात है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह गांव में अपने घर पर ही था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा अनुसंधान करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिस घर में विवाहिता भूरो देवी की मौत हुई, उस घर से शाम को मृतका के देवर अचल सिंह गुर्जर की बारात बसेड़ी थाना क्षेत्र के गांव खेमरी जानी थी। घटना के बाद से आरोपी ससुरालवालों के फरार होने के बाद शादी वाले घर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत