न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी का टोंक में बड़ा दांव, पायलट के खिलाफ आखिरी वक्त बदला उम्मीदवार, यूनुस खान को दिया टिकट

राजस्थान में विधानसभा चुनाव ( Rajasthan Vidhan Sabha Election ) के लिए नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को बीजेपी ( BJP ) ने टोंक ( Tonk ) में बड़ा दांव खेला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Nov 2018 11:56:24

बीजेपी का टोंक में बड़ा दांव, पायलट के खिलाफ आखिरी वक्त बदला उम्मीदवार, यूनुस खान को दिया टिकट

राजस्थान में विधानसभा चुनाव ( Rajasthan Vidhan Sabha Election ) के लिए नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को बीजेपी ( BJP ) ने टोंक ( Tonk ) में बड़ा दांव खेला है। बीजेपी ( BJP ) ने अपने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी। इस सूची में अब तक टिकट से वंचित रहे परिवहन मंत्री यूनुस खान ( Yunus Khan ) को टोंक से पीसीसी चीफ सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। पहले बीजेपी ने इस सीट से मौजूदा विधायक अजित सिंह मेहता को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब युनुस खान (Yunus Khan) को मैदान में उतारा गया है। बीजेपी ने सोमवार को जारी प्रत्याशियों की अपनी अंतिम सूची में युनुस खान का नाम टोंक विधानसभा सीट के लिए शामिल किया है। सूची में टोंक समेत दो सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। सीटों में फेरबदल समेत आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने अपने सभी 200 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

जानकारों का कहना है कि टोंक से युनुस खान को उतारने के पीछे एक वजह यह भी है कि यह क्षेत्र मुस्लिम बहुल है। टोंक सीट पर बीजेपी द्वारा मुस्लिम प्रत्याशी उतारने का अनुमान पहले ही लगाया जा रहा था, लेकिन जब अजित सिंह मेहता को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई थी तो इन अटकलों पर विराम लग गया था। हालांकि कांग्रेस ने जब प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को टोंक से मैदान में उतारा तो इन अटकलों को फिर बल मिल गया। सोमवार को अटकलों पर मुहर भी लग गई। आपको बता दें कि टोंक से बीजेपी के प्रत्याशी युनुस खान की गिनती वसुंधरा राजे सरकार के कद्दावर मंत्रियों में होती है। युनुस खान अभी डीडवाना से विधायक हैं।

आपको बता दें कि बीजेपी ने अपनी पांचवीं सूची में टोंक से अजित सिंह मेहता व खेरवाड़ा से शंकर लाल खराड़ी का नाम वापस लिया है। मेहता की जगह युनुस खान तथा शंकरलाल की जगह नानाला आहरी को प्रत्याशी बनाया है। दूसरी तरफ,

कोटपुतली से मुकेश गोयल, बहरोड़ से मोहित यादव, करौली से ओपी सैनी, केकड़ी से राजेन्द्र विनायक, डीडवाना से जितेन्द्र सिंह जोधा, खींवसर से रामचन्द्र और खैरवाड़ा से नानालाल आहरी को उम्मीदवार बनाया गया है। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन का आज यानी सोमवार को आखिरी दिन है। राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान होगा। आपको बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ मानवेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। मानवेंद्र सिंह ने पिछले महीने ही कांग्रेस ज्वाइन की थी। कांग्रेस के इस दांव के बाद झालड़पाटन में लड़ाई दिलचस्प हो गई है। वसुंधरा राजे और मानवेंद्र सिंह के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि CM वसुंधरा 2003 से लगातार यहां से चुनाव जीतती आ रही हैं। गौरतलब है कि मानवेंद्र सिंह और उनके पिता जसवंत सिंह लंबे समय से बीजेपी से नाराज थे। साल 2014 में पार्टी ने जसवंत सिंह को बाड़मेर से टिकट देने से इनकार कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत