न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कांग्रेस ने हमें चार गांधी तो BJP ने दिए तीन मोदी, नीरव, ललित और नरेंद्र मोदी' : नवजोत सिंह सिद्धू

राजस्थान के कोटा में चुनावी प्रचार के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने नीरव और ललित मोदी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Dec 2018 1:56:54

'कांग्रेस ने हमें चार गांधी तो BJP ने दिए तीन मोदी, नीरव, ललित और नरेंद्र मोदी' : नवजोत सिंह सिद्धू

राजस्थान के कोटा में चुनावी प्रचार के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने नीरव और ललित मोदी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। बता दें, राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर सात दिसंबर को मतदान होगा। इसी दिन मिरोजन की 40 सीटों पर भी वोटिंग होगी। राजस्थान और मिजोरम के चुनाव की मतगणना छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगान के साथ 11 दिसंबर को होगी। प्रचार के दौरान सिद्धू ने कहा, 'कांग्रेस ने हमें चार गांधी दिए- इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने हमें तीन मोदी दिए- नीरव मोदी, ललीत मोदी और अंबानी की गोद में बैठे नरेंद्र मोदी।'

बता दें, करतारपुर कॉरिडोर की आधारशीला के मौके पर पाकिस्तान दौरे को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अभी विवादों में हैं।

'पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भेजा था' वाले बयान पर नवजोत सिंह सिद्धू ने पलटी मार ली है। उन्होंने पाकिस्तान दौरे को लेकर एक बार फिर से सफाई दी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार की देर रात एक ट्वीट किया और लिखा- 'राहुल गांधी जी ने मुझे कभी भी पाकिस्तान जाने के लिए नहीं कहा था, इसलिए आप अपने तथ्यों को ठीक कर लें। पूरी दुनिया जानती है कि मैं प्रधानमंत्री इमरान खान के निजी आमंत्रण पर गया था।'

दरअसल, शुक्रवार को सिद्धू ने कहा था कि करतारपुर साहिब गलियारा के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिये उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वहां भेजा था और इसलिए वही उनके ‘कप्तान' हैं।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थे, जिन्होंने उन्हें करतारपुर गलियारे के आधारशिला समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान भेजा। नवजोत सिंह सिद्धू ने हैदराबाद में एक प्रेसवार्ता में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा, "मेरे कैप्टन राहुल गांधी हैं। उन्होंने जहां जरूरत लगी, मुझे हर जगह भेजा।"

अपनी पाकिस्तान यात्रा पर सफाई देते हुए सिद्धू ने कहा, 'धर्मों में सबसे बड़ा धर्म होता है राष्ट्रधर्म, जब मैं पहली बार पाकिस्तान गया था तो उनसे मैंने करतारपुर कॉरिडोर को खोलने के बारे में पक्के तौर पर विचार करने का वादा लिया तब समीक्षकों ने मेरा मजाक उड़ाया और अब वही लोग थूक कर चाट रहे हैं और यू-टर्न ले रहे हैं।' पंजाब के मुख्यमंत्री ने उन्हें पाकिस्तान जाने से मना किया था, इस सवाल का जवाब देते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, 'ओके, लेकिन कम से कम 20 कांग्रेस नेताओं ने मुझसे जाने को कहा, यहां तक की केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे वहां जाने को कहा। पंजाब के मुख्यमंत्री मेरे पिता के समान हैं और मैंने उनसे कहा कि मैंने पहले ही पाकिस्तान से वादा किया था कि मैं जाऊंगा।'

तेलंगाना में हो रहे विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार को सिद्धू ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। सिद्धू ने कहा, 'हम राहुल गांधी के सिपाही हैं, मेरा नारा है कि बुरे दिन जाने वाले हैं और राहुल गांधी आने वाले हैं औऱ लाल किले पर झंडा फहराने वाले हैं, कोई रोक सके तो रोक ले।'

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत