न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रामायण एक्सप्रेस के बाद ये है IRCTC का अगला प्लान, चलाएंगे 5 और धार्मिक ट्रेन

अब IRCTC एक के बाद एक कई विशेष धार्मिक ट्रेन चलाने जा रही है। ये गाड़ियां सभी धर्मों के प्रमुख तीर्थस्थलों को ध्यान में रखकर चलाई जाएंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Nov 2018 6:30:28

रामायण एक्सप्रेस के बाद ये है IRCTC का अगला प्लान, चलाएंगे 5 और धार्मिक ट्रेन

भारतीय रेलवे ने 14 नवंबर से भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने वाली विशेष ट्रेन रामायण एक्सप्रेस ( Sri Ramayana Express ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो हिन्दू महाग्रंथ में वर्णित प्रमुख स्थानों पर जाएगी। भारत में यह ट्रेन अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम के दर्शन कराएगी। श्रीलंका तक जाने वाले श्रद्धालु कोलंबो, कैंडी, नुवारा एलिया के दर्शन कर पाएंगे। सरकार ने अयोध्या से रामेश्वरम तक चलने वाली रामायण एक्सप्रेस ट्रेन के जरिये एक तीर से कई निशाने साधे हैं। इस कवायद के पीछे लाखों राम भक्तों का दिल जीतने की कोशिश तो है ही, साथ ही इस तरह की स्पेशल ट्रेन के जरिए रेलवे के अच्छे दिन साकार होते नज़र आ रहे हैं। विशेष धार्मिक ट्रेनों को चलाकर जहां रेलवे की ब्रांड इमेज सुधरेगी, तो वहीं कमाई के भी नए रास्ते खुलेंगे। यही वजह है कि अब IRCTC एक के बाद एक कई विशेष धार्मिक ट्रेन चलाने जा रही है। ये गाड़ियां सभी धर्मों के प्रमुख तीर्थस्थलों को ध्यान में रखकर चलाई जाएंगी। आइए आपको बताते हैं कि धर्म के मार्ग पर रेलवे किन ट्रेनों के जरिये आगे बढ़ने की योजना बना रहा है...

# ज्योतिर्लिंग दर्शन

देश के 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए भी रेलवे ज्योतिर्लिंग सर्किट चलाएगी। हालांकि एक साथ आप 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन नहीं कर सकते। रेलवे दो या तीन अलग-अलग पैकेज के जरिए सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने की योजना बना रही है।

# रामायण एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार

रामायण एक्सप्रेस ट्रेन की सफलता को देख रेलवे अब इसका विस्तार करने जा रही है। रामायण एक्सप्रेस को जल्द ही जयपुर और राजकोट से भी चलाने की योजना है। रामायण एक्सप्रेस के जरिए 22 नवंबर से रामभक्त जयपुर से सफर की शुरुआत कर सकते हैं। रेलवे 7 दिसंबर से रामायण एक्सप्रेस को राजकोट से चलने जा रही है। मतलब साफ है कि देश के कोने कोने में मौजूद राम भक्त रेलवे के जरिए अपने आराध्य के दर्शन कर सकें।

# बुद्धा सर्किट

बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों और अनुयायियों के लिए भी irctc बुद्धा सर्किट ट्रेन चला रही है। इसकी सफलता को देख इसकी फ्रीक्वेंसी और बढ़ाने की योजना है। बुद्धा सर्किट के तहत - दिल्ली, बोधगया, नालंदा, वाराणसी/सारनाथ, लुम्बिनी, कुशीनगर, श्रावस्ती और आगरा शामिल है। इसका प्रति व्यक्ति किराया 2AC बुकिंग के साथ 7 रातों के लिए 69230 रुपये है।

# कुंभ स्पेशल

इसके साथ ही रेलवे कुम्भ मेले को लेकर भी विशेष ट्रेन चलाने जा रही है। प्रयागराज में होने वाले आगामी कुंभ मेले को देखते हुए, रेलवे कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। जनवरी-फरवरी से कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिसके जरिये श्रद्धालुओं को कुंभ नगरी लाने ले जाने की योजना है। इसका किराया भी काफी कम रहने वाला है।

# जैन सर्किट ट्रेन

जैन धर्म के अनुयायियों के लिए रेलवे जल्द ही जैन सर्किट ट्रेन चलाने की योजना बना रही है। जैन सर्किट ट्रेन के जरिए जैन धारण के 12 पवित्र स्थलों के दर्शन किए जा सकेंगे। जैन सर्किट में गिरिडीह (झारखंड), अयोध्या, वाराणसी, कुंडलपुर (बिहार), पावापुरी (बिहार), गिरनार पर्वत, चम्पापुरी, श्रवणबेलगोला जैसे स्थल शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जैन सर्किट का किराया प्रति व्यक्ति 20,000 रुपए से कम रखा जाएगा।

# सिख सर्किट

सिखों की आस्था को देखते हुए भी रेलवे सिख सर्किट या सिख विशेष ट्रैन को चलाने की योजना बना रही है। फिलहाल irctc भारत दर्शन विशेष ट्रेन चला रही है, जिसके जरिए सिख समुदाय से जुड़े तीर्थस्थलों को देखा जा सकता है। आने वाले वक्त में रेलवे सिखों की आस्था को ध्यान में रखते हुए इसको अलग से चलाने का मन बना रही है। सिख सर्किट के तहत सिखों के धार्मिक स्थल जैसे गोल्डन टेम्पल (अमृतसर), पोंटा साहिब (उत्तराखंड), नांदेड़, दिल्ली आदि शामिल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल