न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे स्टेशनों पर लागू होंगे एयरपोर्ट वाले कड़े नियम, ट्रेन प्रस्थान से 15-20 मिनट पहले स्टेशन होगा सील

एयरपोर्ट जैसे कड़े कानून अब जल्द आपको रेलवे स्टेशनों पर ही देखने को मिलेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Jan 2019 3:30:17

रेलवे स्टेशनों पर लागू होंगे एयरपोर्ट वाले कड़े नियम, ट्रेन प्रस्थान से 15-20 मिनट पहले स्टेशन होगा सील

एयरपोर्ट जैसे कड़े कानून अब जल्द आपको रेलवे स्टेशनों पर ही देखने को मिलेंगे, दरअसल रेलवे विभाग एयरपोर्ट के कुछ बेहद महत्वपूर्ण नियमों को रेलवे स्टेशनों में लागू करने का विचार कर रही है। सुरक्षा चेकिंग के लिहाज से ट्रेन के प्रस्थान होने के 15-20 मिनट के पहले रेलवे स्टेशन को सील (बंद) कर दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप ट्रेन खुलने के 15 मिनट पहले प्लेटफॉर्म पर नहीं पहुंचे तो आपकी ट्रेन छूट भी सकती है। बता दे इस नियम को इलाहाबाद में होने वाले कुंभ मेला के आयोजन के मद्देनजर शुरू भी कर दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल निदेशक जनरल अरूण कुमार ने बताया कि 202 अन्य स्टेशनों में इसे लागू किए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।इस योजना के मुताबिक रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया जाएगा। इसके मुताबिक स्टेशन पर कुछ भाग को परमानेंट बाउंड्री दीवार बनाकर सील कर दिया जाएगा जबकि कुछ हिस्से को आरपीएफ के नियंत्रण में रखा जाएगा।

स्टेशन में हर प्वाइंट पर सिक्योरिटी चेकिंग होगी। हालांकि एयरपोर्ट की तरह यात्रियों को स्टेशन पर अपनी ट्रेन के प्रस्थान के 15-20 मिनट पहले ही आ जाना होगा, क्योंकि इस बीच उन्हें सुरक्षा चेकिंग से भी गुजरना पड़ेगा। कुमार ने बताया कि सुरक्षा बढ़ जाएगी, वहीं सुरक्षाकर्मियों की उपस्थिति कम हो जाएगी। अगर हम तकनीक को बढ़ा रहे हैं तो मैनपावर कम होगा। यह नियम इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम योजना के तहत लागू किया जा रहा है। साल 2016 में ही इसे मंजूरी दे दी गई थी जिसमें कहा गया था कि 202 रेलवे स्टेशन पर इसे लागू किया जाएगा।

इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम (आईएसएस) के तहत स्टेशन के प्रवेश द्वार पर ही सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोलिंग एक्सेस, पर्सनल बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम, बॉम्ब डिटेक्शन और डिस्पोजल सिस्टम होगा। आईएसएस योजना की कुल लागत 385.06 करोड़ बताई जा रही है।

इसके अलावा रियल टाइम फेस रिकॉग्निशन (चेहरा पहचान) सॉफ्टवेयर चेकिंग से भी रेलवे यात्रियों को गुजरना पड़ेगा। इसकी मदद से किसी भी प्रकार के अपराधी पहचान वाले लोगों को लेकर आरपीएफ को अलर्ट किया जा सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल