न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे कर्मचारियों ने दी चेतावनी, 21 अक्टूबर तक नहीं मिला बोनस तो होगा चक्काजाम

रेलवे कर्मचारी 22 अक्टूबर को दो घंटे तक रेल का चक्काजाम करेंगे। रेलवे कर्मचारी इस साल बोनस न मिलने से नाराज है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Oct 2020 10:09:27

रेलवे कर्मचारियों ने दी चेतावनी, 21 अक्टूबर तक नहीं मिला बोनस तो होगा चक्काजाम

रेलवे कर्मचारी 22 अक्टूबर को दो घंटे तक रेल का चक्काजाम करेंगे। रेलवे कर्मचारी इस साल बोनस न मिलने से नाराज है। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि हर साल दुर्गा पूजा के पहले ही बोनस बांट दिया जाता था लेकिन इस साल अभी तक बोनस नहीं मिला है। ऐसे में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के साथ एनसीआरएमयू (NCRMU) की वर्चुअल मीटिंग के बाद तय हुआ कि अगर 21 अक्टूबर तक बोनस का ऐलान नहीं किया गया तो रेलवे कर्मचारी 22 अक्टूबर को दो घंटे तक रेल का चक्काजाम करेंगे।

एआईआरएफ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान रेलवेकर्मियों ने हफ्ते में सातों दिन 24 घंटे काम किया, लेकिन सरकार रेल कर्मियों की इस मांग की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा, 'बैठक में यह फैसला लिया गया कि अगर रेल कर्मियों के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस के भुगतान के आदेश रेल मंत्रालय द्वारा 21 अक्टूबर तक जारी नहीं किये जाते हैं तो 22 अक्टूबर 2020 को सीधी कार्रवाई की जाएगी।'

मेंस यूनियन के जोनल महामंत्री आरडी यादव ने बताया कि 20 अक्टूबर को कर्मचारी बोनस दिवस मनाएंगे। 21 अक्टूबर तक रेलवे प्रशासन के जवाब का इंतजार किया जाएगा। अगर बोनस का ऐलान नहीं हुआ तो 22 को प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन को रेल बचाओ, देश बचाओ आंदोलन के रूप में भी चलाया जाएगा।

वित्त मंत्रालय ने नहीं दी मंजूरी

महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने दावा किया कि बोनस से संबंधित फाइल रेलवे बोर्ड ने वित्त मंत्रालय को भेजी है, जिस पर अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि भुगतान दुर्गा पूजा से पहले किया जाता था, लेकिन इस बार अब तक यह नहीं किया गया जिससे रेलवे कर्मचारी नाराज है। बैठक में अधिकारियों ने भी सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों को लेकर नाराजगी जाहिर की और सीधी कार्रवाई की मांग की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार

ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती