न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेल यात्री कृपया ध्यान दें, सफर के दौरान अगर बचना है कोरोना वायरस से तो खुद का कंबल लेकर चलें

वेस्टर्न रेलवे ने भी इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए एक शानदार पहल की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Mar 2020 9:09:56

रेल यात्री कृपया ध्यान दें, सफर के दौरान अगर बचना है कोरोना वायरस से तो खुद का कंबल लेकर चलें

कोरोना वायरस (Coronavirus) भारत में तेजी से फैल रहा है। इस वायरस के देश में 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। इसको फैलने से रोकने के लिए सिनेमाघरों जैसे सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया है। सरकार ने भी लोगों से सार्वजनिक जगहों पर इकट्ठे होने से मना किया है। वेस्टर्न रेलवे ने भी इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए एक शानदार पहल की है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह यात्रा के दौरान अपने लिए कंबल घर से लेकर आएं। वेस्टर्न रेलवे के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि एसी कोच में मिलने वाली कंबल की रोजाना सफाई नहीं होती है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों से यात्रा के दौरान अपना कंबल लाने की सलाह दी है और कहा है कि यह उनके हित में होगा। पश्चिमी रेलवे के PRO ने कहा कि मौजूदा निर्देशों के अनुसार, एसी कोचों में प्रदान किए गए पर्दे और कंबल हर यात्रा में धोए नहीं जाते हैं। COVID-19 को फैलने से रोकने के लिए कंबल और पर्दे को अगले आदेश तक तुरंत सेवा से हटा दिया जाना चाहिए। यात्रियों को अपने स्वयं के हित में अपने कंबल लाने की सलाह दी जानी चाहिए। किसी भी समस्या के लिए कुछ अतिरिक्त चादरें रखी जाएंगी।

western railway,railway on coronavirus outbreak,indian railway,covid-19,coronavirus outbreak,coronavirus,news

इसे लेकर पश्चिमी रेलवे ने एक ट्वीट करते हुए कहा, 'कृपया ध्यान दें कि कोरोना वायरस (Coronavirus) की रोकथाम के लिए ट्रेनों के एसी डिब्बों से पर्दे और कंबल हटाने का निर्णय लिया गया है। जरूरत पड़ने पर यात्री अपने कंबल खुद ला सकते हैं। असुविधा के लिए खेद है।'

इसी तरह, दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) और ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) ने शनिवार को कहा कि उन्होंने सभी ट्रेनों के वातानुकूलित डिब्बों में कंबल और पर्दे के प्रावधान को वापस लेने का फैसला किया, ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके। SER के प्रवक्ता ने कहा कि एसी कोच का तापमान उपयुक्त तरीके से निर्धारित किया जाएगा ताकि यात्रियों को कंबल की आवश्यकता न हो। हालांकि मांगने पर कंबल दिया जाएगा।

वहीं मध्य रेलवे ने सभी डिब्बों को अच्छी तरह साफ-सुथरा करने का निर्देश दिया है। ये हर दिन हजारों यात्रियों के संपर्क में आते हैं।

रेलवे उठा रहा ये कदम

- कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रेलवे ने बड़े पैमाने पर शुरू किया है। कोरोना वायरस के बारे में सूचना, शिक्षा, और संचार सामग्री (पोस्टर और पर्चे) रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में स्थानीय भाषाओं में आम जनता की जागरूकता के लिए प्रमुखता से प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

- कोरोनो वायरस के संदिग्ध मामलों के इलाज के लिए रेलवे अस्पतालों में 1,000 से अधिक आइसोलेशन बेड उपलब्ध कराए गए हैं और 12,000 से अधिक बेड अलग-अलग स्थानों पर तैयार किए गए हैं।

- सभी रेलवे अस्पतालों में कंट्रोल रूम और टेलीफोन हेल्पलाइन स्थापित किए गए हैं।

- रेलवे अस्पतालों में बुखार वाले व्यक्तियों को अन्य रोगियों से अलग किया जा रहा है।
बुखार के मामलों के लिए अलग वार्ड स्थापित किए गए हैं। चिकित्साकर्मियों को सलाह दी गई है कि यदि कोरोनो वायरस के किसी भी मरीज को रेलवे अस्पताल/स्वास्थ्य इकाई के किसी भी क्षेत्र/पीयू में संदिग्ध या रिपोर्ट किया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे बोर्ड और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को दी जा सकती है।

- सभी चिकित्सा प्रभारियों को सलाह दी गई है कि वे संबंधित राज्य प्राधिकरणों के साथ निरंतर संपर्क में रहें, ताकि विषयों पर जारी दिशा-निर्देश/अपडेट प्राप्त किए जा सकें।

western railway,railway on coronavirus outbreak,indian railway,covid-19,coronavirus outbreak,coronavirus,news

बता दे, कोरोना अब तक देश के 13 राज्यों में फैल चुका है। कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा 31 मरीज हैं। इस तरह से देश में कोरोना मरीजों की संख्या 96 से बढ़कर 101 हो गई है। देश में पहले कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 96 थी। देर रात रिपोर्ट आई कि महाराष्ट्र में 5 और लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। इनमें से 3 महिलाएं और 2 पुरूष हैं। इन 5 में से 4 लोग दुबई जा चुके हैं, जबकि 21 साल का पांचवा शख्स थाइलैंड से होकर आया है। कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए सरकार ने अपने बॉर्डर को सील करने का फैसला किया है। आज से पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और म्यांमार बॉर्डर से आवागमन पर रोक लगा दी गई है। ये कार्रवाई 14 मार्च को 12 बजे रात की गई है। 15 मार्च की 12 बजे रात से पाकिस्तान से लगी सीमा भी सील कर दी जाएगी। अब इन सीमाओं से यात्रियों के प्रवेश पर पाबंदी लग गई है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि अगला आदेश जारी होने तक भारत की पड़ोंसी देशों से लगने वाली सीमाओं से आना-जाना प्रतिबंधित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर