LIVE: Shri @RahulGandhi addresses a public rally in Nawada, Bihar. #BiharWithRahulGandhi https://t.co/x1VzQspur3
— Congress (@INCIndia) October 23, राहुल बोले ‘मोदी जी, चीन के जो सैनिक हमारे देश के अंदर घुसे हुए हैं, उन्हें कब बाहर निकालोगे। यहां आकर बिहारियों से झूठ मत बोलिए। बताइए कि उन्हें रोजगार कब देंगे। पिछली बार कहा था कि 2 करोड़ रोजगार देंगे। किसी को रोजगार मिला। अब कहते हैं कि सेना, किसान, मजदूर के सामने मैं सिर झुकाता हूं। घर जाते हैं तो अडाणी-अंबानी का काम करते हैं।’
राहुल बोले ‘मोदी जी ने किसानों पर आक्रमण करने के तीन कानून बनाए। मंडी खत्म की, एमएसपी खत्म की, ये पूरे देश में करने जा रहे हैं। ये झूठ बोलते हैं। एयरपोर्ट, रेलवे लाइन जो भी उनको चाहिए, नरेंद्र मोदी उनके लिए लेता है। अब चाबी मोदी जी, नीतीश जी नहीं, आपके हाथ में है। कोरोना हुआ, मोदी जी ने कहा कि 22 दिन में लड़ाई जीती जाएगी।’
राहुल बोले ‘बिहार के मजदूरों को दिल्ली समेत सब प्रदेशों से पैदल भगाया। क्या उन्होंने किसी मजदूर की मदद की। कहते हैं कि मजदूर की सामने सिर झुकाते हैं। आप भूखे-प्यासे हजारों किमी चले, मोदी ने आपको ट्रेन दी। मोदी ने कहा कि भूखे-प्यासे चलो, मुझे फर्क नहीं पड़ता। मुझे भरोसा है कि इस बार बिहार सच्चाई को पहचानने जा रहा है, मोदी-नीतीश को जवाब देने जा रहा है।’ तेजस्वी ने कहा- नौकरी के लिए भरे जाने वाले फॉर्म की फीस भी माफ करेंगे
रैली को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 15 साल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, उनकी डबल इंजन की सरकार है, लेकिन थाने और ब्लॉक में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं होता है। जो रोजगार था, उसको पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने छीन लिया। कोरोना काल में सीएम नीतीश कुमार अपने आवास में थे, लेकिन बाहर नहीं निकले। उन्होंने एक बार फिर सरकार बनते ही 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद सरकारी नौकरी के लिए भरे जाने वाले फॉर्म की फीस माफ कर देंगे। एक्जाम सेंटर तक जाने का किराया भी देंगे। आशा वर्कर, विकास मित्र जैसे साथियों का मानदेय चार हजार रुपए करेंगे। वृद्धावस्था पेंशन को 400 से बढ़ाकर एक हजार रुपए करेंगे।













