न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल बाढ़ : दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने पेश की मिसाल, महिला की जान बचाने के लिए पहले एयर एंबुलेंस को जाने दिया, फिर भरी उड़ान

केरल में भारी बारिश से आई बाढ़ से तबाह इलाके का दौरा करने चेंगन्नूर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने ऐसा काम किया जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Aug 2018 8:11:52

केरल बाढ़ : दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने पेश की मिसाल, महिला की जान बचाने के लिए पहले एयर एंबुलेंस को जाने दिया, फिर भरी उड़ान

केरल Kerala में भारी बारिश से आई बाढ़ से तबाह इलाके का दौरा करने चेंगन्नूर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने ऐसा काम किया जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। उन्होंने मरीज की जिंदगी बचाने के लिए अपनी उड़ान आधे घंटे तक रोक दी। पहले एयर एंबुलेंस Air Ambulance को जाने दिया। राहुल गांधी की इस पहल से सुरक्षा में तैनात एसपीजी कर्मी भी हैरान रहे। दरअसल राहुल हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने वाले थे तभी वहां से एक एयर एंबुलेंस भी बीमार व्यक्ति को लेकर उड़ान भरने की तैयारी में था। राहुल गांधी ने अपने हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने को रोक दिया और पहले एयर एंबुलेंस को जाने दिया। वे यहीं नहीं रूके एयर एंबुलेंस के पास जाकर बीमार व्यक्ति से मिलकर उसकी तबीयत के बारे में भी पूछा और पायलट से भी बात की। इस दौरान उन्होंने वीआइपी कल्चर छोड़कर संवेदनशीलता को तरजीह देते हुए लोगों का दिल जीत लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एंबुलेंस में जो महिला थी, उसे दिल का दौरा पड़ा था और समय से इलाज के लिए पहुंचना जरूरी थी। इस पर राहुल गांधी खुद एयर एंबुलेंस में पहुंचे और महिला की हालत देखी। फिर मौजूद अफसरों से एयर एंबुलेंस को पहले उड़ान की इजाजत देने को कहा। एयर एंबुलेंस के पहले उड़ान भरने की खातिर मार्ग प्रशस्त करने के लिए राहुल ने 30 मिनट इंतजार किया। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक पी सी विष्णुनाथ ने बताया एयर एंबुलेंस देखते ही राहुल गांधी ने एसपीजी कर्मियों से पहले एयर ऐंबुलेंस को उड़ान भरने की इजाजत देने को कहा था।

बता दे, ब्रिटेन यात्रा से मंगलवार सुबह लौटे राहुल गांधी ने चेंगन्नूर और अलापुझा में राहत शिविरों का दौरा किया और लोगों का दुख-दर्द सुना। बाद में वह एर्नाकुलम स्थित कुछ शिविरों में भी गए। केरल के दो दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी बुधवार को बाढ़ प्रभावित वयनाड और कोझिकोड जिलों में भी जाएंगे। कांग्रेस प्रमुख ने सबसे पहले यहां के क्रिश्चियन कॉलेज में राहत शिविर का दौरा किया और वहां रह रहे लोगों से बात की। उन्होंने एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बने राहत शिविर का भी दौरा किया।

शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात करते गांधी की तस्वीरें साझा करते हुए पार्टी ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चेंगन्नूर में इंजीनियरिंग कॉलेज में राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करते हुए।' इससे पहले गांधी ने ट्वीट किया था, 'कल और इसके एक दिन बाद मैं केरल में रहूंगा, राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का दौरा करूंगा। मैं मछुआरों, स्वयंसेवकों और अन्य लोगों से मिलूंगा जो जरूरतमंद लोगों की नि:स्वार्थ भाव से अथक सहायता कर रहे हैं।'

तिरुवनंतपुरम से सांसद कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा, 'कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार सुबह तिरुवनंतपुरम से मध्य केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए निकले। वह उन जिलों में भी जाएंगे जो बीते दो हफ्ते से पानी में डूबे हुए हैं।' 29 मई से अब तक प्रदेश में बारिश और बाढ़ में 474 व्यक्तियों की मौत हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत