न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल ने BJP और RSS के ख़िलाफ़ फिर उगला ज़हर

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज से इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Sep 2017 6:11:38

राहुल ने BJP और RSS के ख़िलाफ़ फिर उगला ज़हर

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज से इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। राहुल ने कहा कि गुजरात चुनाव में हमारी पार्टी किसी भी बाहरी कार्यकर्ता को टिकट नहीं देगी। BJP और RSS से लड़ने वालों को ही टिकट दिया जाएगा।

अहमदाबाद, जेएनएन कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकर्ताओं समेत करीब 20000 कार्यकर्ता उपस्थित हैं। राहुल गांधी दोपहर 12.30 बजे अहमदाबाद एरपोर्ट पर पहुंचे वहां से उन्होंने बाइक रैली में हिस्सा लिया। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआइ के युवा इस बाइक रैली में शामिल थे।

इस कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी प्रोफेशनल्स, छोटे व्यापारी, प्रदेश पदाधिकारी के साथ अलग अलग बैठक करेंगे। शाम 7.30 बजे राहुल गांधी अहमदाबाद एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

क्या आरोप लगाए राहुल ने..

राहुल ने कहा- "जीएसटी कांग्रेस की सोच थी। एनडीए के जीएसटी और कांग्रेस के जीएसटी में बहुत फर्क है। छोटे व्यापारी के पास 15 या 20 अकाउंटेंट नहीं होते। बड़ी कंपनियों के पास होते हैं। हमने कहा था, हिंदुस्तान में बहुत सारे टैक्स हैं। इन सब को जीएसटी में डालिए। हमने कहा था 28 फीसदी जीएसटी होनी ही नहीं चाहिए। हमने इसे 18 फीसदी की बात कही थी। इसे भी धीरे से करने को कहा था। सरकार को ड्रामा करना था। रात 12 बजे किया। गुजरात के छोटे व्यापारी को झटका दिया। मोदी जी स्वच्छता और गंगा की बात करते हैं, लेकिन देश के सामने बड़ा मुद्दा रोजगार है।"

कहां है मेक इन इंडिया

- राहुल ने कहा- " सवाल है कि हिंदुस्तान के करोड़ों युवाओं को रोजगार कैसे दिया जाए। कॉम्पिटीशन किससे है? कपड़े से लेकर जूते तक जहां भी देखिए मेड इन चाइना नजर आता है। दुनिया पूछ रही है कि क्या हिंदुस्तान चाइना से कॉम्पिटीशन कर सकता है। वहां डेमोक्रेसी नहीं, सेना है। वहां के लोग डर से काम करते हैं। उनका मुकाबला हिंदुस्तान के छोटे व्यापारी कैसे कर सकते हैं।"

rahul gandh,congress,bjp,rss,hindi news,political news

मोदीजी ने 60 हजार करोड़ एक कंपनी को दिए

- राहुल ने कहा- "60 हजार करोड़ एक कंपनी को दिए। लोन दिया। अगर वो ही 60 हजार करोड़ गुजरात के छोटे बिजनेसेस को दिया गया होता, तो कितना फायदा होता? गुजरात की ताकत को समझने की जरूरत है। लेकिन उनकी मदद नहीं की जाती। कुछ दिन पहले मैंने देखा। टेक्सटाइल इंडस्ट्री बांग्लादेश जा रही है।"

मोदी सिर्फ 50 कारोबारियों के लिए काम करते हैं

- राहुल ने कहा- "मोदी 50 कारोबारियों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। क्या इससे गुजरात के युवाओं को रोजगार मिल जाएगा। कांग्रेस छोटे और मध्यम बिजनेस पर फोकस करेगी। किसी ने एक दिन पूछा कि कांग्रेस का मतलब क्या होता है। मैंने कहा- हिंदुस्तान में जिसको दर्द हो रहा है, उसके पास जाकर उनका दर्द पूछना। यहां गरीब और आदिवासियों को दर्द हो रहा है। हीरा काटने वाले और पाटीदारों को दर्द हो रहा है। मैं ये नहीं कह रहा बड़े कारोबारियों को हक नहीं मिलना चाहिए। लेकिन उनको पूरी जगह नहीं दी जा सकती।"

- राहुल ने कहा- कांग्रेस को पाटीदार समाज की चिंता है। हम उनके लिए काम करना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत