न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी सरकार का नारा अब बेटी नहीं, बेटा बचाओ : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करना मंगलवार को भी जारी रखा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Oct 2017 1:21:45

मोदी सरकार का नारा अब बेटी नहीं, बेटा बचाओ : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करना मंगलवार को भी जारी रखा। उन्होंने गुजरात के इस शहर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की कंपनी की संपत्ति तीन साल में बेहिसाब बढ़ जाने के खुलासे पर चुप्पी को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसा और कहा कि मोदी सरकार का नारा अब 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' नहीं बल्कि 'बेटा बचाओ' होकर रह गया है।

उन्होंने समाचार पोर्टल 'द वायर' पर अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी टेम्पल इंटरप्राइजेज की संपत्ति मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद महज तीन साल में 16000 गुना बढ़ने का खुलासा किए जाने का जिक्र करते हुए आश्चर्य प्रकट किया कि क्या सरकार भ्रष्टाचार से लड़ाई इसी तरह लड़ रही है?

कहा जा रहा है कि जय शाह की वह कंपनी पिछले साल 8 नवंबर को नोटबंदी होने से पहले ही बंद हो गई थी। राहुल ने जनसभा में कहा, "मोदीजी ने 2014 में 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्टअप इंडिया' की घोषणा की थी। मुझे नहीं पता, शाहजी के मन में क्या ख्याल आया कि उन्होंने नवाचार का एक बड़ा तरीका ईजाद कर लिया, जिससे तीन-चार महीने में ही 50,000 की संपत्ति 80 करोड़ रुपये की हो गई। उन्हें प्रतिभूति-रहित कर्ज दे दिया गया। मजे की बात यह है कि इतने शानदार तरीके से तरक्की करने वाली कंपनी को जय शाह जी ने 2016 में ही बंद कर दिया। इस वाकये पर खुद को भारत के चौकीदार बताने वाले मोदीजी चुप क्यों हैं। वह इस पर एक शब्द नहीं बोलते।"

rahul gandhi,gujarat,hindi news

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नारा दिया था 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' लेकिन वह तो अमित शाह के बेटे को बचाने में लग गए।" राहुल ने यही बात अपने ट्वीट में भी लिखा है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं और विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण जनसभाएं कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने में नाकामी को लेकर भी मोदी सरकार पर तंज कसा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत