न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रास्ते में हैं राफेल, देश पहुंचने से पहले एयर-टू-एयर हुई रीफ्यूलिंग, अंबाला एयरबेस के पास 4 गांवों में धारा 144

5 राफेल लड़ाकू विमान बुधवार को भारत को मिल जाएंगे। भारतीय वायुसेना में शामिल इस नवीनतम जेट विमान का घर होगा अंबाला एयरफोर्स स्टेशन।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Jul 2020 11:32:05

रास्ते में हैं राफेल, देश पहुंचने से पहले एयर-टू-एयर हुई  रीफ्यूलिंग, अंबाला एयरबेस के पास 4 गांवों में धारा 144

5 राफेल लड़ाकू विमान बुधवार को भारत को मिल जाएंगे। भारतीय वायुसेना में शामिल इस नवीनतम जेट विमान का घर होगा अंबाला एयरफोर्स स्टेशन। यह एयरफोर्स स्टेशन देश का सबसे पुराना एयरबेस है। फिलहाल राफेल रास्ते में हैं। मंगलवार को फाइटर प्लेन में बाकायदा एयर टू एयर रीफ्यूलिंग भी की गई। भारतीय वायुसेना ने सहयोग के लिए फ्रांस की एयरफोर्स का शुक्रिया जताया है। इंडियन एयरफोर्स के हवाले से न्यूज एजेंसी ने इसकी जानकारी दी।

fighter jets rafale,iaf,rafale india,rafale in india,rafale delivery,rafale fighter,ambala air force station,royal air force,rafale jet,news

इस बीच अंबाला एयरबेस के पास 4 गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है। फाइटर जेट की लैंडिंग के दौरान लोगों की भीड़ छतों पर जमा होने और फोटोग्राफी पर भी सख्त पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस ने बताया कि अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दे, अंबाला एयरबेस का इतिहास आजादी से पहले का है। बात 1919 की है जब ब्रिस्टल फाइटर्स के साथ रॉयल एयर फोर्स के 99 स्क्वॉड्रन यहां स्थापित किए गए थे। बाद में यह 1922 में रॉयल एयर फोर्स, इंडिया कमांड का मुख्यालय बन गया। आजादी के बाद 1948 में इसने उड़ान प्रशिक्षक स्कूल के रूप में भी काम करना शुरू कर दिया जो 1954 तक जारी रहा। पाकिस्तान ने 1965 और 1971 के युद्धों में इस एयर बेस पर हमला किया था। पांचों राफेल की तैनाती अंबाला में होगी। यहां पर तैनाती से पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के खिलाफ तेजी से एक्शन लिया जा सकेगा। अंबाला में 17वीं स्क्वाड्रन गोल्डन एरोज राफेल की पहली स्क्वाड्रन होगी। मिराज 2000 जब भारत आया था तो कई जगह रुका था, लेकिन राफेल एक स्टॉप के बाद सीधे अम्बाला एयरबेस पर उतरेगा।

fighter jets rafale,iaf,rafale india,rafale in india,rafale delivery,rafale fighter,ambala air force station,royal air force,rafale jet,news

वायुसेना प्रमुख राफेल को रिसीव करेंगे

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया बुधवार को अंबाला में रहेंगे। सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि राफेल यूएई के अल-धफरा एयरबेस से सुबह करीब 11 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 2 बजे अंबाला पहुंचेगा। वायुसेना प्रमुख इन लड़ाकू विमानों को अंबाला एयरबेस पर रिसीव करेंगे।

सोमवार को फ्रांस से हुआ था रवाना

फ्रांस के मेरिनेक एयरबेस से 5 राफेल फाइटर विमानों का पहला बैच सोमवार को भारत के लिए रवाना हुआ था। पायलटों को आराम देने के लिए विमान यूएई में रुके हैं। 7 हजार किमी की दूरी तय कर यह बैच बुधवार 29 जुलाई को भारत पहुंचेगा। इन मल्टी-रोल फाइटर जेट्स के शामिल होने से भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज
चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
होर्मुज में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरानी राजदूत को तलब कर दर्ज कराया विरोध
होर्मुज में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरानी राजदूत को तलब कर दर्ज कराया विरोध
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका