न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राफेल विवाद : HAL को ठेके पर कांग्रेस ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण को घेरा, रविशंकर प्रसाद ने कहा - राहुल गांधी विदेशी लॉबी के दबाव में

राफेल डील मामले में कांग्रेस सरकार को घेरने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहती।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jan 2019 2:38:10

राफेल विवाद : HAL को ठेके पर कांग्रेस ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण को घेरा, रविशंकर प्रसाद ने कहा - राहुल गांधी विदेशी लॉबी के दबाव में

राफेल डील मामले में कांग्रेस सरकार को घेरने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहती। सोमवार को कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने रक्षा मंत्री सीतारमण पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को एक लाख हजार करोड़ रुपए का ठेका देना की बात कही है जबकि एचएएल का कहना है कि उसे एक भी पैसा नहीं मिला। वहीं, रक्षा मंत्री ने लोकसभा में कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एचएएल ने ठेका मिलने की पुष्टि की है।

रक्षा मंत्री ने सदन में कहा कि 4 जनवरी को मेरे द्वारा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड पर दिए गए एक बयान पर संशय उठाया जा रहा है। मैं साफ करना चाहती हूं कि साल 2014 से अब तक रक्षा मंत्रालय और एचएएल के बीच 26,570 करोड़ रुपए के ऑर्डर साइन हो चुके है। इसके अलावा 73 हजार करोड़ रुपए के आर्डर पाइपलाइन में हैं। इसमें 50 हजार करोड़ के 83 तेजस लड़ाकू विमान, 15 हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टर, 20 हजार करोड के 200 कमोव हेलीकॉप्टर, 19 डोर्नियर विमान व एरो इंजन के आर्डर शामिल हैं। साथ ही रक्षामंत्री ने कहा कि इसको लेकर गलत तरीके से सवाल उठाए जा रहे है और दुष्प्रचार किया जा रहा है।

जितना बचाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करेंगे उतना ही घोटाला गहरा होता जायेगा

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, 'राफेल मामले में भाजपा के नेता एवं मंत्री जितना बचाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करते हैं यह घोटाला उतना ही गहरा होता जाता है। यह घोटाला कोयले की खान की तरह है जितना हाथ डालेंगे काले होते जाएंगे। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने गलत बयानबाजी करते हुए कहा है कि उन्होंने ने एचएएल को एक लाख हजार करोड़ का ठेका दिया है। जबकि एचएएल का कहना है कि उन्हें एक भी पैसा नहीं मिला। राफेल मामले में भाजपा ने सदन और सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोला है।'

कांग्रेस नेता ने मांग की कि राफेल मामले में लोकसभा में चर्चा हो चुकी है और अब इस मसले पर राज्यसभा में भी चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में चर्चा के लिए आनंद शर्मा ने नोटिस दिया है। उच्च सदन में राफेल और राजनीतिक दलों की सीबीआई जांच के मसले पर चर्चा होनी चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर एचएएल को ठेका मिलने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री एचएएल को ठेका देने की बात करती हैं जबकि एचएएल को अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं है। उन्होंने कहा, 'राफेल अब अनिल अंबानी के पास है और अब अब वह चाहते हैं कि एचएएल के सक्षम लोग उनके ठेके को पूरा करने में मदद करें। अब वेतन के बिना एचएएल के इंजीनियर और वैज्ञानिक अंबानी की कंपनी में जाने के लिए बाध्य होंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत