न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस ने जारी किया ऑडियो, मनोहर पर्रिकर ने कहा - मेरे बेडरूम में हैं राफेल की फाइलें

कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राफेल डील को लेकर एक ऑडियो क्लिप रीलीज़ किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jan 2019 1:03:13

कांग्रेस ने जारी किया ऑडियो, मनोहर पर्रिकर ने कहा - मेरे बेडरूम में हैं राफेल की फाइलें

राफेल डील (Rafale Deal) को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को एक दावा किया है। कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राफेल डील को लेकर एक ऑडियो क्लिप रीलीज़ किया है। इस कथित ऑडियो में गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत प्रताप सिंह राणे ये दावा कर रहे हैं कि राफेल डील से जुड़ी जानकारियां मनोहर पर्रिकर के पास हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) ने कैबिनेट बैठक में कहा कि राफेल डील के कागजात उनके बेडरूम में हैं, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

ऑडियो आने के बाद कांग्रेस ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के कथित बयान से संबंधित कुछ खबरों का हवाला देते हुए एक बार फिर से कहा है कि वो बताएं कि उनके पास राफेल की कौन सी 'असली फाइल' है और इसमें क्या रहस्य है। सुरजेवाला ने कहा, "राफेल के वो कौन से रहस्य हैं, गड़बड़झाला है जो मनोहर पर्रिकर के फ्लैट में बंद है। ऐसी खबरें हैं कि दो दिन पहले जब गोवा में कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर एक मंत्री पर आपा खो बैठे और कहा कि उन्हें पद से हटाया नहीं जा सकता क्योंकि उनके पास राफेल मामले की असली फाइल है। देश जानना चाहता है कि क्या ये सच है?’’ इससे पहले सोमवार को सुरजेवाला ने कहा था, "क्या खराब सेहत के बावजूद पर्रिकर जी को नहीं हटाए जाने का कारण यही है? अगर ये सब सच है तो मामला बहुत गंभीर है।"

आपको बता दें कि राफेल को लेकर कांग्रेस लगातार जेपीसी की मांग कर कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे की जांच कराने से पहले ही मना कर दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में साफ तौर पर कहा कि वो राफेल सौदे से जुड़ी किसी भी जांच के लिए तैयार नहीं है। राफेल विमानों का सौदा पिछले दिनों तब विवादों में आ गया था जबकि कांग्रेस ने उसे लेकर तमाम सवाल उठाए थे। भारत सरकार ने पिछले दिनों 36 राफेल विमान खरीदने के लिये फ्रांस से समझौता किया था।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल