न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब टैगोर पर ग़लत बोले बिप्लब, कहा- अंग्रेजों के विरोध में लौटाया था नोबेल पुरस्कार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब सोशल मीडिया पर लगातार अपने विवादित बयानों की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने विवादित बयान दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 May 2018 11:10:54

अब टैगोर पर ग़लत बोले बिप्लब, कहा- अंग्रेजों के विरोध में लौटाया था नोबेल पुरस्कार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब सोशल मीडिया पर लगातार अपने विवादित बयानों की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने विवादित बयान दिया है। मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने रवींद्रनाथ टैगोर की 157वीं जयंती पर कहा कि टैगोर ने अंग्रेज़ों के विरोध में अपना नोबेल पुरस्कार लौटा दिया था। उन्होंने आगे कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर ने जलियावाला बाग नरसंहार के विरोध में ब्रिटिश राज द्वारा दिए गए नाइटहुड के खिताब को भी लौटा दिया था। जबकि इतिहास में झांक कर देखें तो पाएंगे कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि, उपन्‍यासकार, नाटककार, चित्रकार, और दार्शनिक रवींद्रनाथ टैगोर ने जलियावाला बाग हत्याकांड के विरोध में नाइटहुट की उपाधि को तो लौटाया था, लेकिन स्वीडिश अकादमी द्वारा दिए गए नोबल पुरस्कार को नहीं लौटाया था।

बिप्लब देब मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने महाभारत काल में इंटरनेट होने की बात कही थी। वहीं, युवाओं को सरकारी नौकरी के पीछे भागने के बजाय पान की दुकान खोलने की सलाह देकर सुर्खियों में आए थे। आइए जानते हैं बिल्पब देव के अभी तक के दिए गए बयानों के बारे में

# मिस वर्ल्ड डायना पर विवादित बोल

त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब ने हाल ही में कहा था, 'जिसने भी इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, वो जीतकर लौटा। लगातार पांच सालों तक हमने मिस वर्ल्ड/मिस यूनिवर्स के ताज जीते। डायना हेडन भी जीत गईं। क्या आपको लगता है कि उन्हें ताज जीतना चाहिए था?'

# पांच हजार साल पहले था इंटरनेट

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने एक कार्यक्रम में दावा किया था कि 5000 साल पहले महाभारत काल में इंटरनेट और सैटेलाइट थे। बिप्लब देब का तर्क है कि अगर इंटरनेट नहीं रहा होता, तो हस्तिनापुर नरेश धृतराष्ट्र को संजय युद्ध का आंखो देखा हाल कैसे सुना पाते?

# पान की दुकान खोल लें नौजवान

बिप्लब देब ने अगरतला में अपने सूबे के नौजवानों को सलाह देते हुए कहा कि वो नौकरी के लिए नेताओं के पीछे न दौड़ें, बल्कि अपना खुद का काम शुरू करें। उन्होंने कहा, ''नौजवान सरकारी नौकरी पाने के लिए सालों तक पार्टियों के पीछे भागते रहते हैं और अपने जीवन का कीमती वक्त खराब करते हैं। अगर यही युवा पार्टियों के पीछे भागने के बजाय अपनी पान की दुकान शुरू करता, तो उसके खाते में पांच लाख रुपये जमा हो चुके होते।'' इस पर उनकी जमकर आलोचना हुई।

# ग्रेजुएट करने के बाद गाय पाल लें नौजवान

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में 'पशु चिकित्सा पेशे की जीवन सुधार में भूमिका' विषय पर आधारित एक कार्यक्रम में बोलते हुए बिप्लब कुमार देब ने नौजवानों को ऐसी सलाह दी कि सभी दंग रह गए। उन्होंने कहा, ''हर घर में एक गाय होनी चाहिए। यहां दूध 50 रुपये लीटर है। कोई ग्रेजुएट है और नौकरी के लिए 10 साल से घूम रहा है। अगर वह गाय पाल लेता, तो अपने आप उसके बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपये जमा हो गए होते।'' उन्होंने यह भी कहा कि यह धारणा है कि ग्रेजुएट खेती-किसानी नहीं कर सकते, मुर्गी पालन नहीं कर सकते या सुअर पालन नहीं करते, क्योंकि इससे उनका रुतबा गिर जाएगा। हालांकि गाय पाल सकते हैं।

# सिविल इंजिनियर करें सिविल सर्विसेज ज्वाइन

बीजेपी नेता बिप्लब कुमार देब ने सिविल सर्विस की तैयारी करने वालों को अजीबोगरीब सलाह दी, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। उन्होंने कहा, ‘‘मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले लोगों को सिविल सर्विसेज का चयन नहीं करना चाहिए। मैकेनिकल के बजाय सिविल इंजिनियरों को सिविल सर्विसेज ज्वाइन करनी चाहिए, क्योंकि उनके पास प्रबंधन निर्माण और समाज से जुड़ी ज्यादा जानकारी और अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि पहले कला स्नातक करने वाले ही सिविल सर्विसेज की परीक्षा में बैठते थे और अब मेडिकल और इंजीनियरिंग करने वाले भी सिविल सर्विस में आ रहे हैं। इस बयान को लेकर उनकी जमकर खिंचाई हुई थी।

# दिमाग की जांच कराएं ममता बनर्जी

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। इससे पहले बिप्लव कुमार देब ने पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को दिमाग की जांच कराने की सलाह दी। उनका कहना था कि 'ममता बनर्जी को पहले मंदिर जाना चाहिए। फिर किसी अस्पताल में दिमाग की जांच करानी चाहिए।' बता दें, बिप्‍लब देव ने ये बयान ममता बनर्जी के उस बयान के बाद दिया है जिसमें ममता बनर्जी ने त्रिपुरा में बीजेपी की जीत को नगरपालिका चुनावों में जीत जैसा बताया था।

# नाखून लगाया तो उखाड़ दिया जाएगा

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब के बिगड़े बोल बंद नहीं हुए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता, नाखून भी नहीं लगा सकता, जो नाखून लगाएगा उसका नाखून काट दिया जाएगा। बिप्लब देब एक मंच से अपनी सरकार के प्रति अपेक्षाएं जाहिर करते समय यह बयान दिया। बिप्लब देब ने कहा, ''मेरी सरकार में ऐसा नहीं होना चाहिए कि कोई उसमें अंगुली मार दे, नाखून लगा दे। जिन्होंने नाखून लगाया, उसका नाखून काट लेना चाहिए।'' इस बयान को लेकर भी उनकी तीखी आलोचना हो रही है।

# गौतम बुद्ध ने दुनिया में पैदल यात्रा की और दिया शांति का संदेश

बिप्लब देब ने कहा कि गौतम बुद्ध ने भारत, बर्मा, जापान, तिब्बत और अन्य देशों की पैदल यात्रा की थी। हालांकि इतिहासकारों ने बिप्लब देब के इस बयान से असहमति जताई है। उन्होंने कहा, ''यहां हम बुद्ध जयंती मना रहे हैं। गौतम बुद्ध ने शांति और एकता का संदेश दिया। इसके लिए उन्होंने पूरे भारत, बर्मा (म्यांमार), जापान, तिब्बत और अन्य देशों की पैदल यात्रा की। भारत भूमि ही ऐसी है, जहां एक राजा बौद्ध भिक्षु बन जाता है और पूरी दुनिया को शांति का संदेश देता है।'' वहीं, इतिहासकारों ने बिप्लब कुमार देब के बयान से असहमति जताई है। साथ ही आशंका जाहिर की है कि जितना बिप्लब देब बता रहे हैं, उतनी गौतम बुद्ध ने यात्रा की भी है या नहीं?

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत