न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

21 दिन का लॉकडाउन सुनकर आपके मन में भी उठे होंगे ये सवाल, जानें इनके जवाब

देश में बढ़ते कोरोना वायरस (Coronavirus) की साइकिल को तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Mar 2020 10:34:53

21 दिन का लॉकडाउन सुनकर आपके मन में भी उठे होंगे ये सवाल, जानें इनके जवाब

देश में बढ़ते कोरोना वायरस (Coronavirus) की साइकिल को तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए 24 मार्च रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है मोदी ने कहा, ‘देश के हर राज्य को, हर केंद्र शासित प्रदेश को, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है।' पीएम ने कहा कि ये लॉकडाउन आपको बचाने के लिए, आपके परिवार को बचाने के लिए लागू किया जा रहा है। इस दौरान घरों से निकलने पर पूरी पाबंदी लगाई जा रही है। पीएम ने कहा कि 21 दिन नहीं संभले तो कई परिवार तबाह हो जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण की साइकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है। घर में रहें, घर में रहें और एक ही काम करें कि अपने घर में रहें। इस लॉकडाउन की एक आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी। लेकिन एक-एक भारतीय के जीवन को बचाना इस समय मेरी, भारत सरकार की, देश की हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की, सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस घोषणा से कई लोग घबरा गए हैं, मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ऐसे ही कुछ सवाल हमारे मन में भी उठे जिनके जवाब हम आपके लिए लेकर आए है।

- लॉकडाउन और संपूर्ण लॉकडाउन में क्या फर्क है?

लॉकडाउन एक आपातकाल व्यवस्था होती है, जिसमें जरूरी सेवाएं बंद नहीं की जाती। लोगों को घरों में रहने की अपील की जाती है। उन्‍हें केवल आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की अनुमति होती है। हालांकि इस दौरान आवश्यक सुविधाएं जारी रहती हैं, लेकिन यह भी प्रशासन पर निर्भर करता है कि वह किन सेवाएं को जारी रखना चाहता है। लॉकडाउन में स्थानीय प्रशासन निजी संस्थानों को बंद करवा देता है और वर्क फ्रॉम होम के आदेश देता है। वहीं, संपूर्ण लॉकडाउन की व्‍यवस्‍था लॉकडाउन से सख्‍त और कर्फ्यू के समान होगी, हालांकि पूरे तरीके से कर्फ्यू नहीं होगी। लॉकडाउन में लोगों को घरों में रहने की अपील की जाती है, लेकिन संपूर्ण लॉकडाउन में इसे सख्‍ती से लागू करवाया जाएगा। लॉकडाउन में दवा और अनाज जैसी जरूरी चीजों के लिए ही बाहर आने की इजाजत मिलती है। बैंक से पैसे निकालने भी जा सकते हैं लेकिन संपूर्ण लॉकडाउन में जरूरी वस्‍तुओं की दुकानें निर्धारित समय तक ही खुली रहेंगी, इसके लिए गृहमंत्रालय से गाइडलाइंस जारी की जाएगी। अगर आप बिना कारण बाहर दिखे तो आपको जेल तक भेजा जा सकता है।

- लॉकडाउन में सब्जी खरीद पाएंगे?

हां

- लॉकडाउन में दवाई खरीद पाएंगे?

हां

- लॉकडाउन में ऑनलाइन (ई-कॉमर्स) दवाई और मेडिकल उपरकरण खरीद पाएंगे?

हां (डॉक्टर का पर्चा होना अनिवार्य)

- लॉकडाउन में ई-कॉमर्स वेबसाइट या ऐप के जरिये ऑनलाइन सामान जैसे, दाल, चावल, चीनी, आटा आदि बुक कर खरीदारी कर पाएंगे?

हां

- लॉकडाउन में रोज-मर्रा के जरूरत के सामान मिलेंगे?

हां

- लॉकडाउन में दूध खरीद पाएंगे?

हां

- लॉकडाउन में बैंक खुले रहेंगे?

हां

- लॉकडाउन में एटीएम से पैसे निकाल पाएंगे?

हां

- लॉकडाउन में अस्पताल खुले रहेंगे?

हां

- लॉकडाउन में मोबाइल और टेलीफोन सेवा जारी रहेगी?

हां

- लॉकडाउन में इंटरनेट सेवा जारी रहेगी?

हां

- लॉकडाउन में टीवी चैनल चलते रहेंगे?

हां

- लॉकडाउन में अखबार, मैगजीन प्रकाशित होते रहेंगे?

हां

- लॉकडाउन में LPG बुक करने पर घर पर सिलेंडर की सप्लाई होती रहेगी?

हां

- लॉकडाउन में मृतकों का अंतिम संस्कार कर पाएंगे?

हां (लेकिन संस्कार में 20 लोग से ज्यादा नहीं जा पाएंगे)

- लॉकडाउन में पोस्ट ऑफिस खुले रहेंगे?

हां

- लॉकडाउन में निजी वाहन से यात्रा कर पाएंगे?

हां लेकिन चेंकिंग के दौरान पुख्ता सबूत दिखाने होंगे

- लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप खुले रहेंगे?

हां

- लॉकडाउन के दौरान मीट, मछली, अंडा खरीद पाएंगे?

हां

- लॉकडाउन के दौरान खून, पैखाना, पेशाब की जांच या एक्स-रे, ईसीजी आदि करा पाएंगे?

हां

- लॉकडाउन में शराब खरीद पाएंगे?

नहीं

- लॉकडाउन में कपड़े की दुकानें खुली रहेंगी?

नहीं

- लॉकडाउन में मंदिर, गिरिजाघर, मस्जिद सहित किसी भी धार्मिक स्थल में एकत्र होकर पूजा कर पाएंगे?

नहीं

- लॉकडाउन में बस, ट्रेन, मेट्रो ट्रेन चलेंगी?

नहीं

- लॉकडाउन में हवाई यात्रा कर पाएंगे?

नहीं

- लॉकडाउन में सरकारी और प्राइवेट दफ्तर खुले रहेंगे?

नहीं

- लॉकडाउन में फैक्ट्री, जिम, होटल, रेस्टोरेंट, स्पॉ, मॉल, सिनेमा हॉल खुले रहेंगे?

नहीं

- लॉकडाउन के दौरान किताब, कॉपी खरीद पाएंगे?

नहीं

- लॉकडाउन के दौरान किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा या स्कूल कॉलेज की परीक्षाएं होंगी?

नहीं

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका