न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लुधियाना : नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ लगे पोस्टर, पूछा- अमेठी से चुनाव हार गए राहुल, आप राजनीति कब छोड़ेंगे!

नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली में है वही दूसरी तरफ पंजाब के लुधियाना में सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर निशाना साधते हुए पोस्टर लगाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Jun 2019 3:33:37

लुधियाना : नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ लगे पोस्टर, पूछा- अमेठी से चुनाव हार गए राहुल, आप राजनीति कब छोड़ेंगे!

नाराज़ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अपने पोर्टफोलियो में बदलाव को डिमोशन के तौर पर देख रहे हैं। पिछले कई दिनों से वह इसी उम्मीद में दिल्ली में डेरा जमाए बैठे थे कि हाई कमान उनके हक में कोई फैसला ले। इस दौरान सिद्धू दो दफा कैबिनेट की बैठकों में भी गैरहाजिर रह चुके हैं। सिद्धू ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की। इसके अलावा वह प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से भी मुलाकात कर चुके हैं। जहां एक तरफ नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली में है वही दूसरी तरफ पंजाब के लुधियाना में सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर निशाना साधते हुए पोस्टर लगाए गए हैं।

पोस्टरों में सिद्धू के राजनीति छोड़ने पर सवाल

पखोवाल रोड पर लगाए गए इन पोस्टरों में सिद्धू के राजनीति छोड़ने पर सवाल उठाए गए हैं। दरअसल सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने कहा था कि अगर लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी अमेठी से हारे तो वह राजनीति छोड़ देंगे। वहीं राहुल गांधी अमेठी से बीजेपी नेता स्मृति ईरानी से 55,120 वोटों से चुनाव हार गए थे। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस (Congress) नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर मोहाली में पोस्टर लगाए गए थे।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि अगर राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। सिद्धू को क्या पता था कि 'मोदी लहर' में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार जाएंगे जिसे गांधी परिवार का सबसे मजबूत गढ़ कहा जाता है।

सिद्धू के इसी बयान को आधार बनाकर मोहाली में पोस्टर लगाए गए थे। अंग्रेजी और पंजाबी में लगाए गए पोस्टरों में लिखा था, ''तो आप राजनीति कब छोड़ रहे हैं... समय आ गया है अब आप बात रखें... हम आपके इस्तीफे की प्रतीक्षा कर रहे हैं'।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद भी नवजोत सिंह सिद्धू अपने इसी बयान की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे। उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी प़़ड़ी थी।

इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को 408,651 वोट मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 300,748 वोट मिले थे। तब कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को 1,07,000 वोटों के अंतर से हराया था। राहुल गांधी अमेठी से लगातार तीन बार सांसद रहे। उन्होंने 2009 में यह सीट 3,50,000 से भी ज्यादा मतों से जीती थी। कांग्रेस अध्यक्ष यहां से पहली बार 2004 में चुन कर संसद पहुंचे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत