न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : राजधानी में चल रहा नशे का कारोबार, पंजाब पुलिस ने की धरपकड़, जब्त की 6 करोड़ की दवाएं

मंगलवार को पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर में 6 करोड़ रुपए की नशे की दवाएं पकड़ी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 6:19:20

राजस्थान : राजधानी में चल रहा नशे का कारोबार, पंजाब पुलिस ने की धरपकड़, जब्त की 6 करोड़ की दवाएं

राजस्थान की राजधानी जयपुर को कई चीजों के लिए जाना जाता हैं। लेकिन अब राजधानी का नाम नशे में भी ऊपर आने लगा हैं। दूसरे प्रदेश की पुलिस जयपुर में आकर कार्रवाई कर रही हैं। मंगलवार को पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर में 6 करोड़ रुपए की नशे की दवाएं पकड़ी हैं। इनमें कफ सीरप, ट्रोमाडोल इंजेक्शन और टेबलेट हैं।

मालूम हो कि 15 दिन पहले भी पंजाब पुलिस ने ही नकली दवाओं का जखीरा पकड़ा था। शहर के करधनी थाना इलाके में मकान नम्बर 23, मधुर विहार, अजमेर बायपास, जयपुर के बेसमेंट में नशे की दवाओं का प्रदेश भर में बेचान होता था। पंजाब पुलिस को क्लू मिला और मंगलवार को टीम जयपुर पहुंची।

यहां नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी प्रेम प्रकाश के ठिकाने पर कार्रवाई की गई। पंजाब के एडीसीपी (लुधियाना) जसकरण सिंह, एसीपी (साउथ लुधियाना) जशनदीप सिंह, एसएचओ (डिलन) सुखदेव सिंह बराड़ के नेतृत्व में 15 सदस्य टीम ने छापा मारा और दवाएं जब्त की। साथ में ड्रग विभाग की टीम को भी लिया गया। मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया गया है।

अब तक की जांंच में सामने आया है कि जयपुर से प्रदेशभर में इनकी सप्लाई की जा रही थी। न केवल जयपुर बल्कि श्रीगंगानगर, अलवर से लेकर सीकर, बाडमेर तक इन दवाओं को भेजा जा रहा था। अब ड्रग विभाग और पुलिस के सामने चुनौती रहेगी कि वे बिल नंबर, दवा खरीद, बेचान संख्या और अन्य जानकारियों को जुटा कब तक सभी दोषियों तक पहुंचती है।

पंजाब पुलिस की टीम ने मौके से 10.20 लाख टेबलेट अल्प्राजोलाम, 80 हजार कोडिन कफ सिरप, 16 हजार ट्रामाडोल इंजेक्शन की खेप बरामद की है। इसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपए बताई गई है। ड्रग कंट्रोलर राजाराम शर्मा ने बताया कि एनडीपीएस के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने की यह कार्रवाई की और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत 4 करोड रुपए की दवाइयां भी जब्त की गई। कोटपूतली के निशा मेडिकोज पर भी कार्रवाई की गई और दवाएं जब्त की हैं।

बड़ा सवाल, नशीली दवाओं की इतनी बड़ी खेप जयपुर तक आ गई, कभी भी जांच नहीं हुई, क्यों?

राजस्थान की राजधानी तक प्रतिबंधित नशीली दवाओं की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर इतनी दवाएं कहां से शहर के बीचों बीच पहुंच गई और ड्रग विभाग की नाक के नीचे बेची भी जाती रही। क्या ड्रग विभाग की ओर से की जा रही जांच सिस्टम फेल हो चुका है क्योंकि यह सब पिछले एक साल से होना सामने आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?