न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB Scam : आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और एक्सिस की शिखा शर्मा से सीबीआई की पूछताछ

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 12, 636 करोड़ रुपए के घोटाला मामले में सीबीआई ने पूछताछ के लिए धोखाधड़ी रोधी एजेंसी ने आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा को समन भेजा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Mar 2018 2:11:49

PNB Scam : आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और एक्सिस की शिखा शर्मा से सीबीआई की पूछताछ

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 12, 636 करोड़ रुपए के घोटाला मामले में सीबीआई ने पूछताछ के लिए धोखाधड़ी रोधी एजेंसी ने आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा को समन भेजा है। नोटिस गीतांजलि ग्रुप को लोन अप्रूवल के मामले में भेजा गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कोचर अभी सीबीआई दफ्तर में ही मौजूद है। उन्हें पूछताछ के लिए बीते सोमवार और मंगलावर (6 मार्च, 2018) को उपस्थित रहने को कहा था।

ऐसा माना जा रहा है कि पिछले साल आईसीआईसीआई बैंक ने गीतांजलि जेम्स के चोकसी को 1,000 करोड़ रुपये और एक्सिस बैंक ने 700 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। अन्य सूत्रों के मुताबिक, देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

सीबीआई ने मंगलवार को घोटाला मामले की जांच के संबंध में गीतांजलि समूह के बैंकिंग कामकाज के उपाध्यक्ष विपुल चितालिया से पूछताछ शुरू कर दी है। चितालिया के बैंकॉक से लौटने के बाद सीबीआई उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से ही पूछताछ के लिए लेकर चली गई।

हीरा कारोबारी नीरव मोदी के साथ चोकसी पर 12,636 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोप है। इसी घोटाले में अतिरिक्त 1,300 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का खुलासा 26 फरवरी को हुआ था। सीबीआई ने 14 फरवरी को नीरव मोदी, उनकी पत्नी एमी, भाई निशाल मोदी, मेहुल चोकसी और उनकी कंपनियों डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलार डायमंड के खिलाफ पहली शिकायत (एफआईआर) दर्ज की थी। मोदी, उनका परिवार और चोकसी जनवरी के पहले सप्ताह में ही देश छोड़कर फरार हो गए थे। सीबीआई ने चोकसी के गीतांजलि समूह के खिलाफ 4,886.72 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को लेकर 15 फरवरी को दूसरीशिकायत दर्ज की थी।

मामले में सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) मुंबई ने बताया कि दोनों बैंकों की सीईओ को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था। दोनों से गीतांजलि ग्रुप को लोन सुविधा मुहैया कराने के मामले में पूछताछ की जाएगी। वर्तमान में चंदा कोचर से पूछताछ की जा रही है।

नीरव मोदी और चोकसी पर पीएनबी बैंक के साथ 12,636 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। दोनों देश छोड़कर फरार हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत