न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : CM अमरिंदर सिंह ने कहा- तब्लीगी जमात के 15 लोगों का पता नहीं, राज्य में संक्रमण दूसरी स्टेज में

पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शुक्रवार को मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 5:17:09

पंजाब : CM अमरिंदर सिंह ने कहा- तब्लीगी जमात के 15 लोगों का पता नहीं, राज्य में संक्रमण दूसरी स्टेज में

पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शुक्रवार को मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीती 23 मार्च से राज्य में सामाजिक दूरी के जरिये कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कर्फ्यू लगा हुआ है और अगर ऐसे ही चलता रहा तो हालात सामान्य होने में अक्टूबर तक का वक्त लग सकता है। उन्होंने कहा राज्य में 18 लोग तब्लीगी जमात के ऐसे हैं जिनका कोई पता नहीं है। उन्होंने कहा है कि तब्लीगी जमात से 651 लोग पंजाब आए थे। उनमें से 636 को ट्रेस कर लिया गया है जबकि करीब 15 लोगों का पता नहीं चल पाया है। जमात में से अब तक 481 की जांच हुई उनमें से 27 पॉजिटिव मिले हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक 2837 लोगों की टेस्टिंग हुई, जिनमें से कुल 132 संक्रमित पाए गए और इन 132 में से भी 11 की मौत हो चुकी है।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि विदेश से आए ज्यादातर लोगों का कोरेन्टीन पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में लॉक डाउन कोई भी सरकार नहीं हटा सकती। मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसे देखते हुए लॉक डाउन खत्म करना यानि इंफेक्शन बढ़ाने वाली बात होगी। हम आज कैबिनेट मीटिंग के बाद लॉकडाउन के बारे में घोषणा करेंगे।

अब दूसरी स्टेज में संक्रमण

मुख्यमंत्री की मानें तो बीते दिनों पंजाब में 1.40 लाख लोग बाहर से (विदेश से) आए, लेकिन वह इतनी बड़ी चिंता की बात नहीं है। कारण, संक्रमण अब दूसरी स्टेज में पहुंच चुका है, जिसमें व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री मायने नहीं रखती। कोई व्यक्ति किसके संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हो जाए, उसे खुद पता नहीं होता। पीजीआईएमईआर की रिपोर्ट को आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि जुलाई और अगस्त माह में संक्रमण पीक पर पहुंचने की आशंका है। इस हिसाब से राज्य की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अक्तबूर माह तक का समय लग जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ