न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब में जिस शख्स की कोरोना से हुई मौत, उसने 6 दिन में 21 लोगों को किया संक्रमित

देश भर में कोरोना वायरस (Corornavirus) के केस लगातार बढ़ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 658 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Mar 2020 7:37:09

पंजाब में जिस शख्स की कोरोना से हुई मौत, उसने 6 दिन में 21 लोगों को किया संक्रमित

देश भर में कोरोना वायरस (Corornavirus) के केस लगातार बढ़ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 658 हो गई है। वहीं इस वायरस की वजह से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस कितना खतरनाक है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 18 मार्च को पंजाब के नवांशहर में कोरोना वायरस से मरने वाले शख्स 70 साल के बलदेव सिंह ने 6 दिन में ही 21 लोगों को कोरोना संक्रमण से पीड़ित कर दिया। नवांशहर के पठलावा में जर्मनी से वाया इटली लौटे बलदेव सिंह की 18 मार्च को मौत हो गयी थी लेकिन जो भी इनके संपर्क में आया उनमें से कई कोरोना पॉजिटिव हो गए। मंगलवार को मिले 3 नए मामलों में से 2 बलदेव सिंह का पोता और दोहता हैं। अभी तक जिले में मिले सभी मामले मृतक बलदेव सिंह से ही संबंधित हैं।

बलदेव सिंह से ऐसे बनी कोरोना की चेन

21 मार्च - 3 बेटे, 2 बेटियां, 1 पोती, 1 साथी
22 मार्च - 2 बहुएं, 2 पोती, 2 साथी, 1 सरपंच
23 मार्च -1 पोता
24 मार्च - 1 दोहता, 2 पोते, 1 साढ़ू, 1 सलहज, 1 साढ़ू का बेटा

यहां इस बात पर भी गौर करना होगा कि कैसे इस वायरस की चेन बनती गई और लोग संक्रमित होते गए। 3 दिन में पीड़ितों की संख्या 8 गुना, 5 दिन में 16 गुना और 6 दिन में 22 गुना हो गयी। यही इस बीमारी का सबसे बड़ा खतरा है। जो एकदम से कई गुना बढ़ता चला जाता है।

इतना ही नहीं 70 साल के बलदेव सिंह ने अपनी मौत से कुछ दिन पहले ही आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला में भी शिरकत की थी। बलदेव सिंह अपने गांव पठलावा के गुरुद्वारे में पाठी थे। विदेश से आने के बाद भी उन्होंने वहां पाठ किया। लोगों में प्रसाद भी बांटा। होला मोहल्ला में कोरोना वायरस के खतरे के बावजूद इस बार भी करीब 20 लाख लोग पहुंचे। जिस तरह से बलदेव सिंह से जुड़े 21 लोगों को कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ उसको देखते हुए पंजाब में ये संक्रमण बहुत ज्यादा फैलने की आशंका है। मौजूदा हालातों को देखते हुए राज्य में कर्फ्यू लगा दिया गया है। लेकिन इस पूरी चेन को ढूंढा जाना अभी भी बाकी है। बता दे, पंजाब में 32 मामले सामने आ चुके है वहीं एक की मौत हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका