न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुडुचेरी के CM का PM मोदी को पत्र, पहले चरण में राजनेताओं को लगे वैक्सीन

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर पहले चरण में नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को वैक्सीन देने की मांग की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Jan 2021 9:39:33


पुडुचेरी के CM का PM मोदी को पत्र, पहले चरण में राजनेताओं को लगे वैक्सीन

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ 16 जनवरी को टीकाकरण मुहिम की शुरुआत होने जा रही है। टीकाकरण की तैयारियों के बीच राजधानी दिल्ली समेत 13 शहरों में कोविशील्ड की पहली खेप पहुंच गई है। पहली खेप में दिल्ली को 2.64 लाख, आंध्र प्रदेश को 4.96 लाख, कर्नाटक को 6.47 लाख, तेलंगाना को 3.64 लाख, गुजरात को 2.76 लाख, तमिलनाडु को 5.36 लाख और केरल को 4.33 लाख खुराक दी गई है। दवा नियामक डीसीजीआइ ने हाल ही में दो टीकों के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है। इनमें सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल है। कोवैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी वैक्सीन है। इस बीच पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर पहले चरण में नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को वैक्सीन देने की मांग की है।

पुदुचेरी के सीएम वी नारायणसामी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वह राजनीतिक दलों के नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को पहले चरण में टीकाकरण करने की अनुमति दें ताकि लोगों में वैक्सीन के प्रति विश्वास पैदा हो सके।

विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मंगलवार को चार विमानन कम्पनियों ने पुणे से देश के 13 शहरों में कोविड-19 टीकों की 56.5 लाख खुराक पहुंचाई है। टीकों को सीरम इंस्टीट्यूट से रवाना करने से पहले पूजा भी की गई थी। स्पाइसजेट के अलावा गोएयर, इंडिगो और एअर इंडिया के विमान भी टीकों को पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले कहा था कि टीकाकरण के पहले चरण में लगभग 3 करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन श्रमिकों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता