न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PUBG की लत, 19 साल के युवक के जान पर बन आई, डॉक्टरों के उड़े होश

PUBG गेम को लेकर देश से आए दिन इसको लेकर हादसे की खबर आती रहती है। हाल ही में एक ताजा मामला तेलंगाना से सामना आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Sep 2019 2:37:54

PUBG की लत, 19 साल के युवक के जान पर बन आई, डॉक्टरों के उड़े होश

PUBG गेम को लेकर देश से आए दिन इसको लेकर हादसे की खबर आती रहती है। हाल ही में एक ताजा मामला तेलंगाना से सामना आया है। यहां वनपार्थी जिले में PUBG की वजह से 19 साल के युवक के जान पर बन आई। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक बीएससी सेकंड ईयर के इस छात्र को सिटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के मुताबिक पिछले महीने की 26 तारीख को युवक ने दायें पैर और हाथ में मूवमेंट ना होने की शिकायत की, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि लड़के के दिमाग में ब्लड क्लॉट बन गए थे। उसका वजन अचानक कम हो गया था, न्यूट्रिशन खराब था और वह डिहाइड्रेशन का शिकार था। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि PUBG में कॉम्पिटिशन के कारण वह मानसिक तनाव से भी गुजर रहा था। बताया गया कि कुछ दिन इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

न्यूरोफिजिशन डॉ के विनोद कुमार ने बताया उसका पूरा ध्यान सिर्फ गेम पर रहता था, इसलिए ना वह खाता-पीता था और ना ही सोता था। उन्होंने बताया कि एक महीने के लिए जब उसे गेम की लत लग गई थी, वह 6-7 घंटे हर दिन खेलता था और इसी बीच उसका वजन भी 3-4 किलो कम हो गया था।

डॉ कुमार ने बताया कि जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो वह पूरी तरह होश में नहीं था, जिसकी वजह से वह सही से जवाब नहीं दे पा रहा था। लड़के की मां ने बताया कि वह रात 9 बजे से लेकर सुबह 3-4 बजे तक गेम खेलता रहता था। इस बीच वह रुक कर सिर्फ न्यूजपेपर बांटने जाया करता था। दोपहर में कॉलेज के समय भी उसे जब मौका मिलता था, वह गेम खेलने लगता था। मां ने कहा कि छुट्टी के दिन वह पूरा दिन गेम खेल कर ही बिताता था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन

'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता

'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'

'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'

फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक

'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार

झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत

आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल

JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान

'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो

'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद