न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनभद्र : चुनार गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी, मच्छरों के बीच कटी रात, सुबह करीब साढ़े चार बजे आई नींद

उमस भरी गर्मी के बीच चुनार किले के गेस्ट हाउस में कैद प्रियंका गांधी ने रात में गेस्ट हाउस की कैंटीन का ही भोजन किया। प्रियंका गाँधी वाड्रा ने रात को चुनार गेस्ट हाउस में बने सादा दाल, चावल और सब्जी का ही भोजन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 July 2019 09:26:58

सोनभद्र : चुनार गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी, मच्छरों के बीच कटी रात, सुबह करीब साढ़े चार बजे आई नींद

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जमीन विवाद में 10 लोगों की हत्या के बाद वहां धारा 144 लगा दी गई है। इस बीच शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची लेकिन उन्हें बीच में ही रोक दिया गया। इसके बाद प्रियंका गांधी पूरी रात चुनार गेस्टहाउस में रहीं। देर रात तक अफसरों का मिर्जापुर गेस्ट हाउस आनाजाना लगा रहा उन्हें मनाते रहे लेकिन प्रियंका गांधी ने भी साफ कर दिया कि वह नरसंहार पीड़ितों से मिले वगैर वापस नहीं लौटेंगी। पीडि़त परिवार के लोगों से मिलने जाने की जिद पर अड़ीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को आज तड़के करीब चार बजे नींद आई। उमस भरी गर्मी के बीच चुनार किले के गेस्ट हाउस में कैद प्रियंका गांधी ने रात में गेस्ट हाउस की कैंटीन का ही भोजन किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने रात को चुनार गेस्ट हाउस में बने सादा दाल, चावल और सब्जी का ही भोजन किया। वहां पर अन्य कार्यकर्ताओं के लिए भोजन के पैकेट्स आए। भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से परेशान प्रियंका गेस्ट हाउस के दूसरी ओर अकेले टहलती रहीं। उनके पीए संदीप ने बताया कि भोर में करीब साढ़े चार बजे प्रियंका गांधी सोने के लिए कमरे में गईं। अतिथिगृह में प्रियंका के साथ मौजूद उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा, 'हमने स्पष्ट रूप से कहा है, या तो हम पीड़ितों से मिलें या हमें जेल भेजें।' कांग्रेस नेता लल्लू सिंह ने यह भी कहा कि जिस चुनार गेस्ट हाऊस में प्रियंका गांधी रुकी हुई हैं, वहां अभी भी बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं हैं। उन्होंने बताया कि रात में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने खर्च से जेनरेटर लेकर आए, लेकिन उसने भी काम नहीं किया।

priynaka gandhi vadra,up congress,priyanka gandhi detained in mirzapur,sonbhadra murder case,sonbhadra,yogi adityanath,uttar pradesh,news,news in hindi

पुलिस उपमहानिरीक्षक पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक चुनार के गेस्टहाउस में गांधी के संपर्क में थे ताकि उन्हें आगे की यात्रा न करने के लिए राजी किया जा सके। शुक्रवार देर रात तक प्रशासन और प्रियंका के बीच गतिरोध खत्म होने का कोई संकेत नहीं दिखा।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा हिरासत में हैं। प्रियंका गांधी को शुक्रवार को एसडीएम ने सोनभद्र जाने से रोका है। एसडीएम ने अपने अधिकारों का प्रयोग करके उस इलाके में धारा 144 लगाई थी। धारा 144 का उल्लंघन करने पर प्रियंका गांधी को रोका गया है। फिलहाल प्रियंका गांधी को चुनार गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा गया है। बॉन्ड भरने पर प्रियंका गांधी को छोड़ा जाएगा। उधर लोकल फाल्ट के कारण चुनार गेस्ट हाउस की बिजली कट गई है। इसके बाद भी प्रियंका गांधी अंधेरे में ही गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलती रहीं।

क्या कहना है प्रियंका का

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई पर प्रियंका ने कहा कि मेरे वहां पर जाने से कोई कानून-व्यवस्था पर असर नहीं पडऩे वाला है। उन्होंने कहा कि मुझे किस कानून के तहत रोका गया। यह भी मुझे पता नहीं। प्रियंका ने कहा कि मुझे जिला प्रशासन के अधिकारी के ऑर्डर की कॉपी दिखाएं। प्रियंका गांधी ने कहा मुझे किस नियम के तहत रोका गया है। सोनभद्र जाने के दौरान मेरे साथ सिर्फ 4 लोग होंगे। इस बात पर भी प्रशासन हमें वहां जाने नहीं दे रहा है। उन्हें हमें बताना चाहिए कि हमें क्यों रोका जा रहा है। हम यहां शांति से बैठे रहेंगे। इस मामले में यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी को हिरासत में नहीं लिया गया है। डीजीपी कार्यालय के मुताबिक सोनभद्र में धारा 144 लगी हुई है। कांग्रेस ने वहां जाने की कोई परमिशन नहीं ली है।

वही अब खबर आ रही है कि प्रियंका गांधी थोड़ी देर बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती हैं। प्रियंका गांधी के सोनभद्र जाने की जिद पर अब कमिश्नर ने नया प्रशासनिक आदेश दिया है। सोनभद्र में मीरजापुर-भदोही के रास्ते में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। तृणमूल कांग्रेस के 3 सांसद और 2 विधायकों का प्रतिनिधिमंडल आज सोनभद्र जाने के लिए वाराणसी पहुंचेगा। हालांकि उन्हें भी सोनभद्र जाने से रोका जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान का दावा फेल! सीजफायर के दिन अमेरिका ने किया खेला, ईरान ने कहा – शर्तों का हुआ उल्लंघन
पाकिस्तान का दावा फेल! सीजफायर के दिन अमेरिका ने किया खेला, ईरान ने कहा – शर्तों का हुआ उल्लंघन
अमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, ‘ईरान ने सीजफायर के लिए मांगी भीख ’
अमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, ‘ईरान ने सीजफायर के लिए मांगी भीख ’
अब न युद्ध रुकेगा न वार्ता होगी? ईरान ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – '24 घंटे में सीजफायर की तीन शर्तें टूट गईं'
अब न युद्ध रुकेगा न वार्ता होगी? ईरान ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – '24 घंटे में सीजफायर की तीन शर्तें टूट गईं'
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
मोहम्मद शमी की नई खतरनाक गेंद, बल्लेबाजों में दहशत! LSG कोच ने किया खुलासा
मोहम्मद शमी की नई खतरनाक गेंद, बल्लेबाजों में दहशत! LSG कोच ने किया खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
IPL में BCCI का सख्त फैसला, मैदान में एंट्री पर लगा प्रतिबंध; नए नियम से खिलाड़ियों पर कड़ी पाबंदी
IPL में BCCI का सख्त फैसला, मैदान में एंट्री पर लगा प्रतिबंध; नए नियम से खिलाड़ियों पर कड़ी पाबंदी
IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, बड़ा उलटफेर
जोस बटलर का धमाका, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल
जोस बटलर का धमाका, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल
IPL में बाउंसर का नियम: एक ओवर में गेंदबाज कितनी बार कर सकता है शॉर्ट बॉल का इस्तेमाल?
IPL में बाउंसर का नियम: एक ओवर में गेंदबाज कितनी बार कर सकता है शॉर्ट बॉल का इस्तेमाल?