न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका की स्कूटी का चालान भरने के लिए कांग्रेस इकट्ठा कर रही है चंदा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हिंसा पीड़ित से स्कूटी पर सवार होकर मिलने गईं, जिसे कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर चला रहे थे। यूपी पुलिस ने कई नियमों का उल्लंघन करने के कारण स्कूटी का 6100 का चालान काटा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Jan 2020 4:18:42

प्रियंका की स्कूटी का चालान भरने के लिए कांग्रेस इकट्ठा कर रही है चंदा

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर लखनऊ में बीते शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जिस स्कूटी पर सवार होकर पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी से मिलने जा रही थी उस स्कूटी का ट्रैफिक पुलिस ने 6100 रुपये का चालान काटा है। जिस व्यक्ति की वह स्कूटी थी वह कोई कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं बल्कि एक आम राहगीर ही था। लेकिन अब स्कूटी मालिक का कहना है कि जो चालान कटा है वह उसे खुद ही भरेगा। स्कूटी मालिक राजदीप सिंह का कहना है कि उनकी स्कूटी का कुल 6100 का चालान कटा है, लेकिन वह इसे खुद भरना चाहते हैं। राजदीप सिंह ने बताया कि जब वह लखनऊ पॉलिटेक्निक के पास से गुजर रहे थे, तो धीरज गुर्जर ने उनसे स्कूटी मांगी और प्रियंका गांधी का नाम लिया, इसलिए मैं बिल्कुल भी मना नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि मुझे जब पता चला कि स्कूटी का 6100 का चालान कटा है तो उन्होंने तय किया कि ये चालान खुद ही भरेंगे, प्रियंका गांधी या कांग्रेस से नहीं भरवाएंगे। बता दें कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हिंसा पीड़ित से स्कूटी पर सवार होकर मिलने गईं, जिसे कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर चला रहे थे। यूपी पुलिस ने कई नियमों का उल्लंघन करने के कारण स्कूटी का 6100 का चालान काटा है।

एक तरफ स्कूटी मालिक ने चालान का पैसा खुद भरने की बात कही है तो वहीं लखनऊ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जुर्माना भरने के लिए चंदा लेना शुरू कर दिया है। लखनऊ कांग्रेस के नेता मुकेश सिंह चौहान मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर निकले और चंदा इकट्ठा किया।

पुलिस ने जो चालान काटा है उसमें ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने पर 2500 रुपये हेलमेट नहीं पहनने को लेकर 500 रुपये, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने को लेकर 300 रुपये, खराब नंबर प्लेट के लिए 300 रुपये और गलत तरीके से गाड़ी चलाने को लेकर 2500 रुपये का चालान शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका