न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान खान की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- उम्मीद है पाक में मजबूत होंगी लोकतंत्र की जड़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान को फोन कर जीत पर बधाई दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Jul 2018 6:47:12

इमरान खान की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- उम्मीद है पाक में मजबूत होंगी लोकतंत्र की जड़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान को फोन कर जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए एक बयान के अनुसार मोदी ने पाकिस्तान में लोकतंत्र के जड़े जमाने की उम्मीद जताई। उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ शांति और विकास के अपने विजन को भी दोहराया। पाकिस्तान में हाल ही में हुए आम चुनाव में इमरान की पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें हासिल हुई हैं और उनका देश का अगला प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (संसद का निचला सदन) के लिए हाल में हुए चुनाव में पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर इमरान खान 11 अगस्त से पहले शपथ लेंगे। उनकी पार्टी ने नेता नईमुल हक ने यह जानकारी दी है। 14 अगस्त को पाकिस्तान अपनी आज़ादी का दिन मनाता है। ज़ाहिर है इमरान खान इस दिन देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पाकिस्तान का झंडा फहराना चाहेंगे।

वहीं दूसरी ओर इस्लामाबाद में पीटीआई ने एक बयान में कहा कि इमरान ने बधाई के लिए भारतीय पीएम मोदी का धन्यवाद दिया। बयान में इमरान के हवाले से कहा गया कि विवादों का समाधान वार्ता के जरिए निकाला जाना चाहिए।

मोदी के साथ बातचीत के दौरान पार्टी प्रमुख ने सुझाव दिया कि भारत और पाकिस्तान की सरकार को अपने नागरिकों को गरीबी से बाहर लाने के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युद्ध और रक्तपात ने विवादों का हल करने की बजाय त्रासदी को जन्म दिया है।

बता दें कि पाकिस्तान में कुल 270 सीटों के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें से इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 116 सीटें जीती हैं। इमरान खान ने खुद पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी में उन्होंने जीत दर्ज की है। लेकिन फिर भी सरकार बनाने के लिए जादुई नंबर (137) से उनकी पार्टी 21 सीटें पीछे रह गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत