न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिलासपुर रैली में बोले PM- जो मां-बेटे रुपयों की हेरा-फेरी पर जमानत पर घूम रहे हैं वो आज मोदी को प्रमाण पत्र दे रहे हैं

छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) के बिलासपुर ( Bilaspur ) में विधानसभा चुनाव ( Chhattisgarh elections 2018 ) के दूसरे चरण के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Nov 2018 2:14:33

बिलासपुर रैली में बोले PM- जो मां-बेटे रुपयों की हेरा-फेरी पर जमानत पर घूम रहे हैं वो आज मोदी को प्रमाण पत्र दे रहे हैं

छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) के बिलासपुर ( Bilaspur ) में विधानसभा चुनाव ( Chhattisgarh elections 2018 ) के दूसरे चरण के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ( PM Modi ) ने कांग्रेस ( Congress ) पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) और उनकी मां सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) का नाम लिए बिना प्रहार करते हुए कहा ये लोग नोटबंदी का हिसाब मांग रहे हैं, आज नोटबंदी की वजह से ही फर्जी कंपनियां पकड़ी गईं और उसके कारण आपका कारोबार पकड़ा गया और आपको जमानत पर निकलना पड़ा। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा- 'कांग्रेस पार्टी की पूरी की पूरी राजनीति एक परिवार से शुरू होकर उसी परिवार में आकर पूरी हो जाती है और हमारी राजनीति गरीब की झोपड़ी से शुरू होती है, गरीब की जिंदगी को बदलकर रहे बिना चैन से सोना नहीं इस इरादे से आगे चलती है।' यहां उन्होंने कहा- मतदान करना लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है और मुझे विश्वास है कि बम, बंदूक और पिस्तौल का दम दिखाने वालों को लोकतंत्र की ताकत जवाब देकर रहेगी।

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव ( Chhattisgarh elections 2018 ) के दूसरे चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी का प्रचार करने सोमवार को बिलासपुर पहुंचे। उन्‍होंने बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि छत्‍तीसगढ़ ने बार-बार बीजेपी को आशीर्वाद दिया है। छत्‍तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं को उत्‍साह कभी कम नहीं हुआ है। उन्‍होंने क‍हा 'पिस्‍तौल दिखाने वालों को लोकतंत्र जवाब देकर रहेगा। छत्तीसगढ़ की सेवा करने का हमें बार-बार मौका मिला है। उसका एक कारण यहां की जनता और सरकार के बीच में संगठन के कार्यकर्ताओं की मजबूत कड़ी का होना है।'

narendra modi,chhattisgarh assembly elections 2018,raman singh,assembly elections 2018,bilaspur,news in hindi

बीजेपी की विचारधारा विकास

पीएम मोदी ने कहा है कि पहले जाति, परिवार के नाम पर चुनाव लड़े गए। मेरे-तेरे का बंटवारा करके चुनाव लड़े गए। बीजेपी ने देश को विकास की ओर ले जाने का काम किया है। उन्‍होंने कहा कि विरोधियों को समझ नहीं आ रहा है कि वह बीजेपी से मुकाबला कैसे करें। बीजेपी की विचारधारा विकास, विकास और विकास है। जातिवाद का जहर कितना भी लोगों में डालने की कोशिश की जाए, लेकिन लोग सब जानते हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो मां-बेटे रुपयों की हेरा-फेरी पर जमानत पर घूम रहे हैं वो आज मोदी को प्रमाण पत्र दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए पैसा पहले भी था, लेकिन पहले लोगों के बिस्तर के नीचे दबे हुए थे। ये नोटबंदी के कारण ही रुपया पैसा आया, जिसके कारण आज विकास हो रहा है।

PM मोदी बोले कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री (राजीव गांधी) ने कहा था कि दिल्ली से 1 रुपया निकलता है, तो 15 पैसा पहुंचता है बीच में कौन-सा पंजा 85 पैसा ले जाता था। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण ही ये पैसा बाहर निकला है।

पीएम मोदी ने बिलासपुर में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी छत्‍तीसगढ़ की दुर्दशा का जवाब दें। कांग्रेस पार्टी की पूरी की पूरी राजनीति एक परिवार से शुरू होकर उसी परिवार में आकर पूरी हो जाती है और हमारी राजनीति गरीब की झोपड़ी से शुरू होती है, गरीब की जिंदगी को बदलकर रहे बिना चैन से सोना नहीं, इस इरादे से आगे चलती है। उन्‍होंने कहा कि छत्‍तीसगढ़ विरोधियों के पास रहता तो विकास न करता। विरोधी नारे तो देते थे लेकिन पूरे नहीं करते थे। बीजेपी ने जो कहा वो रकरके दिखाया। उन्‍होंने कहा कि 4 साल में बीजेपी ने लोगों के लिए जितने घर बनाए, उसके लिए कांग्रेस को 30 साल लगते।

narendra modi,chhattisgarh assembly elections 2018,raman singh,assembly elections 2018,bilaspur,news in hindi

सोनिया-राहुल गांधी को घेरा

उन्‍होंने कहा कि छत्‍तीसगढ़ अगर कांग्रेस के हाथ में होता तो आज भी बीमारू राज्‍य में गिना जाता। उन्‍होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो मां-बेटे रुपयों की हेराफेरी में जमानत पर घूम रहे हैं, जमानत पर जिन्दगी जी रहें हैं, वो आज दूसरों को ईमानदारी के प्रमाण पत्र बांट रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा 'हाल ही में कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ के लिए अपनी 36 बिंदु‍ओं वाला घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें 'नामदार' को 150 बार 'सर' लिखा गया है। इसका मतलब यह है कि कांग्रेस के लिए छत्‍तीसगढ़ से अधिक महत्‍वपूर्ण 'नामदार' हैं।'

20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 18 सीटों पर दोपहर 12 बजे तक 22.50% वोटिंग दर्ज की गई। इस चरण में 18 सीटों पर शांति वोटिंग हो रही है। इनमें बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव जिले की 6 सीटें शामिल हैं। नक्सल प्रभावित इस इलाके में सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लोगों की कतार दिख रही है।

वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 1101 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला इस महीने की 20 तारीख को यहां के मतदाता करेंगे। राज्य में चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के निर्वाचन वाले 72 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की समीक्षा के बाद कुल 1,249 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। दूसरे चरण के निर्वाचन के लिए 26 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के बाद से दो नवम्बर तक चली नामांकन दाखिले की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा कुल 2,655 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।

सोमवार पांच नवम्बर को नामांकन वापस लेने की अंतिम के बाद कुल 1,101 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण के निर्वाचन के लिए 19 जिलों की 72 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवम्बर को मतदान और 11 दिसम्बर को मतगणना होगी।

छत्तीसगढ़ के बारे में

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में अभी कुल 11 लोकसभा और 5 राज्यसभा की सीटें हैं। छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं। राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।

2013 चुनाव में क्या थे नतीजे

2013 में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे। इनमें भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी। रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी को 2013 में कुल 49 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी।जबकि कांग्रेस सिर्फ 39 सीटें ही जीत पाई थी। जबकि 2 सीटें अन्य के नाम गई थीं। 2008 के मुकाबले बीजेपी को तीन सीटें कम मिली थीं, इसके बावजूद उन्होंने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई। रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल