न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनिया के गढ़ में PM मोदी, बोले - कोच फैक्टरी की क्षमता बढ़ेगी तो युवाओं के लिए रोजगार बढ़ेंगे, खास बातें

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में पीएम मोदी (PM Modi) ने एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Dec 2018 12:41:21

सोनिया के गढ़ में PM मोदी, बोले - कोच फैक्टरी की क्षमता बढ़ेगी तो युवाओं के लिए रोजगार बढ़ेंगे, खास बातें

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में पीएम मोदी (PM Modi) ने एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी वहां उनके साथ मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायबरेली पहुंचकर मॉर्डल रेल कोच फैक्ट्री का जायजा लिया। यहां उन्होंने इस फैक्ट्री में तैयार 900 रेल कोच और हफसफर एक्सप्रेस के रेक को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। अपने रायबरेली दौरे पर पीएम मोदी इस क्षेत्र को लगभग 1100 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो देश की सियासत के लिहाज से रायबरेली सदस्यीय सीट हमेशा से ही महत्वपूर्ण रही है। गांधी परिवार की इस सीट को अपने खाते में करने का सपना बीजेपी और संघ का लंबे समय से रहा है।

- पीएम मोदी ने कहा कि यहां आने से पहले मैं पास ही में बनी मॉर्डन कोच फैक्ट्री में था। मैंने उस फैक्ट्री में इस वर्ष बने 900वें डिब्बे को हरी झंडी भी दिखाई। पहले की सरकारों की क्या कार्यसंस्कृति रही है, इसकी गवाह रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री भी है। आगे उन्होंने कहा कि ये फैक्ट्री 2007 में स्वीकृत हुई थी। 2010 में ये फैक्ट्री बनकर तैयार भी हो गई। लेकिन उसके बाद 4 साल तक इस फैक्ट्री में कपूरथला से डिब्बे लेकर उनमें पेंच कसने और पेंट करने का काम हुआ। जो फैक्ट्री नए डिब्बे बनाने के लिए थी, उसे पूरी क्षमता से कभी काम ही नहीं करने दिया गया।

- रायबरेली की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'देश के इतिहास में आज का दिन एक और वजह से बहुत विशेष है। 1971 में आज के ही दिन भारत की वीर सेना ने आतंक, अत्याचार और अराजकता की प्रतीक शक्तियों को धूल चटाई थी। इस युद्ध का हिस्सा रहे देशभर के सभी सैनिकों को मैं नमन करता हूं।'

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायबरेली रैली में कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, 'जब पहले की सरकार ने यहां पर रेल कोच फैक्ट्री का निर्माण तय किया था, तो ये तय हुआ था कि 5000 कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। लेकिन स्वीकृति इसके आधे पदों को ही दी गई। इतना ही नहीं, 2014 में हमने ये भी देखा कि यहां की कोच फैक्ट्री में एक भी नई नियुक्ति नहीं हुई थी। अब आज की स्थिति ये है कि लगभग 2 हजार नए कर्मचारियों को हमारी सरकार ने नियुक्त किया है। आज मुझे ये कहते हुए गौरव का एहसास हो रहा है कि आने वाले समय में रायबरेली, रेल कोच निर्माण के मामले में एक ग्लोबल हब बनने वाला है।'

- रायबरेली रैली में पीएम मोदी ने कहा, 'अगर कोच फैक्टरी की क्षमता बढ़ेगी तो यहां के युवाओं के लिए हर तरह के रोजगार बढ़ेंगे। उस दिन के बारे में सोचिए, जब यहां हर रोज 10-12 नए कोच बनने लगेंगे। इस फैक्ट्री की क्षमता का विस्तार, कामगारों, इंजीनियरों, टेक्नीशियनों के लिए भी रोजगार के नए अवसर लेकर आएगा।'

- पीएम मोदी ने कहा सड़क, घर, मेडिकल कॉलेज, जैसी वो सारी परियोजनाएं जिनका थोड़ी देर पहले लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, वो आप सभी के जीवन को सरल और सुगम बनाने में मदद करने वाला है। इन सभी सुविधाओं के लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं रायबरेली की इस महान और पुण्य भूमि को, यहां के लोगों को नमन करता हूं। गौरवमयी इतिहास से जुड़े इस क्षेत्र के विकास के प्रति केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार पूरी तरह से समर्पित है। थोड़ी देर पहले यहां 1000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है।'

पीएम मोदी इसके बाद प्रयागराज जाएंगे, जहां कुंभ को लेकर तैयार 366 करोड़ की योजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही देश में सबसे कम समय में तैयार हुए इन्ट्रीग्रेडेड कन्ट्रोल कमांड सेन्टर और सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का भी लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे में केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु के साथ ही यूपी के गवर्नर राम नाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ ही योगी कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड