न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश को बनाने में उद्योगपतियों की अहम भूमिका, लेकिन जो गलत काम करेगा उसको जेल में जिंदगी गुजारनी पड़ेगी : पीएम मोदी

अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश के दौरे के आखिरी दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Jul 2018 2:39:00

देश को बनाने में उद्योगपतियों की अहम भूमिका, लेकिन जो गलत काम करेगा उसको जेल में जिंदगी गुजारनी पड़ेगी : पीएम मोदी

अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश के दौरे के आखिरी दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरे इरादे शुरू से ईमानदार रहे हैं। मैं उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज से काफी खुश हूं। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मार्च तक हर घर में बिजली पहुंचाने का काम पूरा हो जाएगा। इस दौरान देश के कई नामी-गिरामी उद्योगपति भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग इसे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कह रहे हैं, लेकिन मैं इसे रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनी कहूंगा। इतने कम समय में जिस प्रकार प्रक्रियाओं को तेज़ी से आगे बढ़ाया गया है, पुराने तौर तरीकों को बदला गया है, ऐसा उत्तर प्रदेश में देखने को नहीं मिलता था। परियोजनाओं की शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समारोह भूमि पूजन से अधिक रिकार्ड तोड़ने वाला समारोह है।

उद्योगकारों की देश को बनाने में अहम् भूमिका रहती है

आगे उन्होंने कहा कि देश के उद्योगकारों की देश को बनाने में अहम् भूमिका रहती है। क्या हम उन्हें अपमानित करेंगे? चोर, लूटेरे कहेंगे? हां जो गलत काम करेगा उसको जेल में जिंदगी गुजारनी पड़ेगी। आज अगर कोई गलत करता है तो या तो उसे देश छोड़कर भागना पड़ेगा या फिर उसे जेल जाना होगा।

- मोदी ने कहा कि आईटी इंडस्ट्री भारत की ताकत है। आज मोबाइल बनाने में देश दूसरे नंबर पर है। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि यूपी इस मामले में देश की अगुवाई कर रहा है।

- मोदी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। हमारी सरकार होलिस्टिक विजन और इन्क्लूसिव एक्शन पर काम कर रही है। मेरे लिए देश का माहौल प्रगति की शुरुआत भर है अभी और दौड़ना बाकी है।

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले कुछ महीने में ही प्रदेश ने ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के मामले में देश के प्रमुख पांच राज्यों में स्थान बनाया है। हम इतने कम समय में ही 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश का शिलान्यास करने जा रहे हैं। योगी ने कहा कि सिर्फ इतना ही नहीं 50 हजार करोड़ निवेश की योजनाएं अभी पाइप लाइन में हैं उनका भी शिलान्यास कार्यक्रम जल्द ही आयोजित होगा।

- पीएम मोदी ने कहा कि मैंने यूपी की 22 करोड़ जनता को वचन दिया था कि उनके प्यार को ब्याज़ समेत लौटाउंगा। यहां जो परियोजनाएं शुरु हो रही हैं वो उसी वचनबद्धता का हिस्सा हैं। ये प्रोजेक्ट्स उत्तर प्रदेश में आर्थिक और औद्योगिक असंतुलन को दूर करने में भी सहायक होंगे।

- पीएम मोदी ने कहा कि देश या तो प्रधानमंत्री चलाता है या पटवारी। यहां तो काम इसलिए भी हुआ है क्योंकि पटवारी आ़ड़े नहीं आया। मुझे खुशी है कि यहां पूरी सरकारी मेकैनिज्म काम कर रही है। 6 हजार करोड़ रुपये कम नहीं होते हैं। कृपया इसे कम मत समझिये। आगे उन्होंने कहा कि साइकिल की ट्यूब में इतने इतने प्वाइंट हवा भरने से साइकिल चलती है। कभी-कभी ट्यूब में गुब्बारा हो जाता है। मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री ने संतुलित विकास किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत