न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने कहा- कोरोना के खिलाफ लड़ाई हम सभी मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तीन शहरों- मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और नोएडा (Noida) में कोविड-19 टेस्टिंग के हाई थ्रूपुट (ऑटोमेटेड) सेंटर्स का उद्घाटन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Jul 2020 7:21:57

PM मोदी ने कहा- कोरोना के खिलाफ लड़ाई हम सभी मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तीन शहरों- मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और नोएडा (Noida) में कोविड-19 टेस्टिंग के हाई थ्रूपुट (ऑटोमेटेड) सेंटर्स का उद्घाटन किया। इनमें एक दिन में 10 हजार सैंपल टेस्ट किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कहा कि कोरोना के दौरान हर किसी को सिर्फ एक संकल्प के साथ जुटना है कि एक-एक भारतीय को बचाना है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पीपीई किट मैन्युफैक्चरर है। सिर्फ 6 महीने पहले देश में एक भी मैन्युफैक्चरर नहीं था, आज 1200 से ज्यादा मैन्युफैक्चरर हर रोज 5 लाख से ज्यादा पीपीई किट बना रहे हैं। एक समय एन-95 मास्क भी बाहर से आते थे, आज रोज 3 लाख मास्क बन रहे हैं। आज भारत में 5 लाख से ज्यादा टेस्ट हर रोज हो रहे हैं। आने वाले दिनों में 10 लाख टेस्ट हर दिन करने की कोशिश हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली- एनसीआर, मुंबई और कोलकाता, आर्थिक गतिविधियों के बड़े सेंटर हैं। यहां देश के लाखों युवा अपने करियर को, अपने सपनों को पूरा करने आते हैं। अब इन तीनों जगह टेस्ट की जो उपलब्ध कैपेसिटी है, उसमें 10 हज़ार टेस्ट की कैपेसिटी और जुड़ने जा रही है।

मोदी के संबोधन की मुख्य बातें

प्रधानमंत्री ने कहा, 'कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए ह्यूमन रिसोर्स तैयार करना। आज अगर भारत की कोरोना से लड़ाई को देखकर दुनिया अचंभित है, तो उसका एक बड़ा कारण हमारे ये सोल्जर भी हैं। आज हमारे पास जागरुकता की कमी नहीं, साइंटिफिक डेटा का विस्तार हो रहा है। अब हमें राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव के स्तर पर डिमांड-सप्लाई को और दुरुस्त करना है।'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमें इस बात का ध्यान रखना है कि हमारे कोरोना योद्धा किसी तरह की थकान का शिकार नहीं हों। हमें नए और रिटायर जो भी प्रोफेसर आगे आना चाहते हैं, उन्हें जोड़ने के लिए भी लगातार काम करना होगा। आने वाले समय में बहुत सारे त्यौहार आने वाले हैं। ये उल्लास का कारण बनें, संक्रमण नहीं फैले, इसके लिए हमें और सावधानी रखनी है।'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'एक अच्छी बात ये भी है कि ये हाईटेक लैब्स सिर्फ कोरोना टेस्टिंग तक ही सीमित नहीं हैं, आने वाले दिनों में हेपेटाइटिस-बी और सी, एचआईवी और डेंगू सहित कई बीमारियों की टेस्टिंग के लिए भी यहां सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'देश में जिस तरह सही समय पर सही फैसले लिए गए, यही वजह है कि आज भारत अन्य देशों के मुकाबले काफी संभली हुई स्थिति में है। आज हमारे देश में कोरोना से होने वाली मौतें बड़े-बड़े देशों के मुकाबले काफी कम हैं।'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जरूरी था कि देश में तेजी के साथ कोरोना स्पेसिफिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाए। इसी वजह से काफी पहले ही केंद्र सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान कर दिया था।'

प्रधानमंत्री ने कहा 'कोरोना से लड़ाई में भारत के तेजी से काम करने के बारे में कहा कि आइसोलेशन सेंटर हों, कोविड स्पेशल हॉस्पिटल हों, टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रैकिंग से जुड़ा नेटवर्क हो, भारत ने बहुत ही तेज़ गति से अपनी क्षमताओं का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि आज भारत में 11 हजार से ज्यादा कोविड सुविधाएं हैं, 11 लाख से ज्यादा आईसोलेशन बेड हैं।'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमें मिलकर नया हेल्थ इंफ्रा तो तैयार करना ही है। साथ ही हमारे पास गांव-गांव में सरकारी और प्राइवेट डिस्पेंसरीज और क्लीनिक हैं, उनको ज्यादा सक्षम भी बनाना है। ये हमें इसलिए भी करना है ताकि हमारे गांवों में कोरोना से लड़ाई कमजोर न पड़े।'

प्रधानमंत्री ने कहा, ''जब तक कोई प्रभावी दवा या वैक्सीन नहीं बनती, तब तक मास्क, 2 गज की दूरी, हैंड सैनिटाइजेशन ही हमारा विकल्प है। हमें खुद भी बचना है और घर में छोटी-बड़ी आयु सभी परिजन को भी बचाना है। मुझे विश्वास है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई, हम सभी मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा 'सभी के सामूहिक प्रयासों से न सिर्फ लोगों का जीवन बच रहा है, बल्कि जो चीजें हम आयात करते थे, देश आज उनके एक्सपोर्टर बनने जा रहे हैं।'

प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन खत्म करने से पहले कहा कि हमें कोरोना से खुद भी बचना है और घर में सभी परिजनों को भी बचाना है। मुझे विश्वास है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई, हम सभी मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत