न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान खान ने पाकिस्तान को भगवान भरोसे छोड़ा, कहा - कोरोना से बचे, तो भूख ले लेगी जान

पाकिस्तान (Pakistan) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित लोगों की संख्या 650 से ज्यादा हो गई है वहीं इस वायरस से 4 लोगों की जान जा चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Mar 2020 6:38:24

इमरान खान ने पाकिस्तान को भगवान भरोसे छोड़ा, कहा - कोरोना से बचे, तो भूख ले लेगी जान

पाकिस्तान (Pakistan) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित लोगों की संख्या 650 से ज्यादा हो गई है वहीं इस वायरस से 4 लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान अभी भी सुस्त रवैया अपनाए हुए है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर दो टूक कह दिया है कि देश में पूरा लॉकडाउन नहीं किया जाएगा। देश के नाम संबोधन में खान ने साफ कहा है कि पाकिस्तान क्षमता नहीं है कि लॉकडाउन लगाकर एक दिन के लिए पूरे देश को घर पर खाना दिया जा सके। बता दे, पाकिस्तान में घनी आबादी वाले शहरों को लॉकडाउन करने से पीएम पहले भी इनकार कर चुके हैं। उनका कहना है कि देश की एक-चौथाई आबादी गरीबी में रहती है और अगर लॉकडाउन किया गया तो ये लोग कोरोना वायरस से भले ही बच जाएं, भूख से नहीं बच सकेंगे।

उनका कहना है कि पाक के हालात इटली जैसे देशों की तरह होते तो वह पूरा लॉकडाउन लगा देते। पीएम पहले भी यह कह चुके हैं कि यूरोपीय देशों के लिए यह करना आसान है लेकिन पाक की इकॉनमी नाजुक हालत में है और लॉकडाउन की स्थिति में देश को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

लोगों को दी यह नसीहत

इमरान खान (Imran Khan) ने लोगों को यह नसीहत तक दे डाली है कि वे अपना बचाव खुद करें और सेल्फ-क्वॉरंटीन हो जाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद को लॉकडाउन की ओर ले जाएं और सेल्फ-क्वॉरंटीन करें क्योंकि अपना बचाव लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा है कि पैनिक फैलना कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक है। पाक पीएम ने लोगों से उन पर भरोसा करने की अपील की और विश्वास दिलाया है कि उनकी टीम इस मामले पर पूरा ध्यान दे रही है।

सिंध में खराब हालात को देखते हुए सेना को बुलाना पड़ा है और माना जा रहा है कि जल्‍द ही यहां पूरा लॉकडाउन किया जा सकता है। सिंध प्रांत की राजधानी कराची में कोरोना के संक्रमण के 105 से ज्‍यादा मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह तो बस शुरुआत है, अगर पाकिस्‍तान में इसी तरह से कोरोना का प्रसार होता रहा तो इस साल जून महीने तक दो करोड़ लोग पाकिस्‍तान में कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ