न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में तीन कोरोना वैक्सीन पर चल रहा है काम, एक का तीसरा चरण होगा शुरू

देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 6:37:21

भारत में तीन कोरोना वैक्सीन पर चल रहा है काम, एक का तीसरा चरण होगा शुरू

देश में मरीजों की संख्या बढ़कर 27 लाख 6 हजार 450 हो गई है। सोमवार को कोरोना के 54 हजार 300 केस आए। राहत की बात यह रही कि इससे ज्यादा 58 हजार 172 ठीक हो गए। वहीं, 880 लोगों की मौत हो गई। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि 17 अगस्त को 8 लाख 99 हजार 864 सैंपल की जांच की गई। इसके देश में अब तक 3 करोड़ 9 लाख 41 हजार 264 टेस्ट किए जा चुके हैं।

वहीं, देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण, नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव देश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारियां दीं। कोरोना वायरस के वैक्सीन के प्रोडक्शन और इससे जुड़े अन्य मुद्दों पर सोमवार को एक्सपर्ट ग्रुप की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि किन लोगों को वैक्सीन पहले दी जानी है और कैसे लोगों को इसकी डोज दी जाएगी।

जो लोग पहले कोरोना वायरस से संक्रमित न हुए हों, उन्हें वैक्सीन की प्राथमिकता दी जाएगी। जो लोग संक्रमित हो चुके हैं, उनके शरीर में कोरोना वायरस का एंटीबॉडी बन जाता है। इसलिए ऐसे लोग वैक्सीन लेने की प्राथमिकता में पहले नहीं आते हैं। डॉ वीके पॉल ने कहा, 'जहां तक वैक्सीन की बात है, प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को आश्वासन दिया था। वह कह चुके हैं कि भारत में तीन वैक्सीन विकसित की जा रही हैं और ट्रायल के विभिन्न स्तरों में हैं। इनमें से एक आज या कल में ट्रायल के तीसरे चरण में शामिल हो जाएगी।'

बीमारी की चपेट में (वलनेरेबल) आ सकने वाले आयु वर्ग के लोगों को भी इस कैटगरी में रखा गया है। बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि वैक्सीन अलग-अलग स्टेज में हैं। इनमें एक वैक्सीन सोमवार को या मंगलवार को तीसरे फेज के ट्रायल में प्रवेश कर जाएगी। इसे लेकर सही दिशा में काम हो रहा है। वैक्सीन बनते ही इसकी सप्लाई चेन तैयार कर दी जाएगी। कुछ वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन प्रोक्योरमेंट की भी जरूरत पड़ेगी। कुछ वैक्सीन ऐसी भी होंगी जिसका हर व्यक्ति को दो डोज देना होगा।

डॉ पॉल के मुताबिक भारत में तीन वैक्सीन पर काम चल रहा है। एक वैक्सीन आजकल में फेज 3 ट्रायल में चली जाएगी जबकि बाकी की दो वैक्सीन फेज 1 और 2 में हैं। डॉ पॉल ने कहा कि वैक्सीन की जहां तक बात है तो स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को इस बारे में आश्वस्त कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका