न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राष्ट्रपति कोविंद ने पेश किया मोदी सरकार का न्यू इंडिया, रोजगार, किसान, राष्ट्रीय सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण पर फोकस

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Jun 2019 1:45:50

राष्ट्रपति कोविंद ने पेश किया मोदी सरकार का न्यू इंडिया, रोजगार, किसान, राष्ट्रीय सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण पर फोकस

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति सेंट्रल हॉल में संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव में महिलाओं द्वारा मतदान करने की बढ़ती संख्या पर खुशी जाहिर की। इसके अलावा पहली बार देश में सर्वाधिक महिला सांसद चुनकर संसद तक पहुंचने के लिए भी बधाई दी। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव के लिए 61 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान कर रिकॉर्ड बनाया, पहले की तुलना में महिलाओं की मतदान में सर्वाधिक हिस्सेदारी रही। देश ने तीन दशकों के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार दी। दूसरी बार और भी मजबूत समर्थन दिया। ये विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का जनादेश है।

उन्होंने अपने संबोधन में मोदी सरकार 2.0 के एजेंडे को देश के सामने रखा और सरकार किस तरह न्यू इंडिया की नींव रख रही है इसे भी बताया। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हमारा लक्ष्य है। राष्ट्रपति ने जल संकट, किसानों और छोटे उद्योगपतियों का जिक्र किया और कहा कि सरकार इस ओर कदम उठा रही है। इस दौरान सदन में लोकसभा, राज्यसभा के सभी सांसद मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने अपने भाषण में विकास, नीति समेत कई बड़े मुद्दों का जिक्र किया। इसी के साथ उन्होंने नई सरकार को भी बधाई दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'देशवासियों की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी करते हुए सरकार सशक्त, सुरक्षित, समृद्ध और सर्वसमावेशी भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह यात्रा ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की मूल भावना से प्रेरित है।' राष्ट्रपति ने कहा कि जो किसान हमारा अन्नदाता है, उसकी सम्मान-राशि की पहुंच बढ़ाते हुए, अब ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ को, देश के प्रत्येक किसान के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'मेरी सरकार पहले दिन से ही सभी देशवासियों का जीवन सुधारने, कुशासन से पैदा हुई उनकी मुसीबतें दूर करने और समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सभी जरुरी सुविधाएं पहुंचाने के लक्ष्य के प्रति समर्पित है।'

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हो, ऐसा हमारा लक्ष्य है। नए भारत के पथ पर ग्रामीण भारत मजबूत होगा। युवा भारत के सारे सपने पूरे होंगे। शक्तिशाली भारत के सभी संसाधन जुटाए जाएंगे।'

अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने किन मुद्दों का जिक्र किया पढ़ें...

किसान

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ' किसान हमारे देश का अन्नदाता है, पीएम किसान योजना के तहत अब देश के हर किसान को मदद की जाएगी। साथ ही किसानों के लिए पेंशन योजना भी लागू की जा रही है।' ग्रामीण भारत को मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है। कृषि क्षेत्र की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए, आने वाले वर्षों में 25 लाख करोड़ रुपए का और निवेश किया जाएगा। अभी तक किसानों के पास मदद के तौर पर 12 हजार करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई जा चुकी है। मेरी सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक सभी किसानों की आय दोगुनी की जाए। इसके लिए हम दशकों से रुकी हुई सिचाईं योजना को पूरा कर रहे हैं, मतस्य पालन को बढ़ा रहे हैं। किसानों को आधुनिक खेती को लेकर शिक्षित कर रहे हैं, हम ब्लू क्रांति लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

छोटे व्यापारी


राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, 'पहली बार किसी सरकार ने छोटे दुकानदार भाई-बहनों की आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान दिया है। कैबिनेट की पहली बैठक में ही छोटे दुकानदारों और रीटेल ट्रेडर्स के लिए एक अलग ‘पेंशन योजना’ को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना का लाभ देश के लगभग 3 करोड़ छोटे दुकानदारों को मिलेगा।'

रोजगार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के तहत, स्वरोजगार के लिए लगभग 19 करोड़ ऋण दिए गए हैं। इस योजना का विस्तार करते हुए अब 30 करोड़ लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उद्यमियों के लिए बिना गारंटी 50 लाख रुपए तक के ऋण की योजना भी लाई जाएगी। आज भारत दुनिया के सबसे अधिक स्टार्ट-अप वाले देशों में शामिल हो गया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'नेशनल डिफेंस फंड से वीर जवानों के बच्चों को मिलने वाली स्कॉलरशिप की राशि बढ़ा दी गई है। इसमें पहली बार राज्य पुलिस के जवानों के बेटे-बेटियों को भी शामिल किया गया है।'

नीली क्रांति


राष्ट्रपति कोविंद ने कहा 'आज भारत मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। हमारे देश में प्रथम स्थान पाने की क्षमता है। इसीलिए सरकार, ‘ब्लू रिवोल्यूशन’ यानि ‘नीली क्रांति’ के लिए प्रतिबद्ध है। मछली पालन के समग्र विकास के लिए एक अलग विभाग गठित किया गया है।'

महिला सशक्तीकरण

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'महिला सशक्तीकरण, मेरी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। नारी का सबल होना तथा समाज और अर्थ-व्यवस्था में उनकी प्रभावी भागीदारी, एक विकसित समाज की कसौटी होती है। सरकार की यह सोच है कि न केवल महिलाओं का विकास हो, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास हो। ‘उज्ज्वला योजना’ द्वारा धुएं से मुक्ति, ‘मिशन इंद्रधनुष’ के माध्यम से टीकाकरण, ‘सौभाग्य’ योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन, इन सभी का सर्वाधिक लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिला है।'

तीन तलाक

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'देश में हर बहन-बेटी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने हेतु ‘तीन तलाक’ और ‘निकाह-हलाला’ जैसी कुप्रथाओं का उन्मूलन जरूरी है। मैं सभी सदस्यों से अनुरोध करूंगा कि हमारी बहनों और बेटियों के जीवन को और सम्मानजनक एवं बेहतर बनाने वाले इन प्रयासों में अपना सहयोग दें।'

आतंकवाद के खिलाफ मुहीम


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'आज आतंकवाद के मुद्दे पर पूरा विश्व, भारत के साथ खड़ा है। देश में बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार मसूद अज़हर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित करना इसका बहुत बड़ा प्रमाण है। सीमा पार आतंकवादी ठिकानों पर, पहले सर्जिकल स्ट्राइक और फिर पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक करके भारत ने अपने इरादों और क्षमताओं को प्रदर्शित किया है। भविष्य में भी अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।'

जल संकट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'हमें अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाना ही होगा। नए ‘जलशक्ति मंत्रालय’ का गठन, इस दिशा में एक निर्णायक कदम है जिसके दूरगामी लाभ होंगे। इस नए मंत्रालय के माध्यम से जल संरक्षण एवं प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।'

ग्रामीण भारत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'ग्रामीण भारत को मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है। कृषि क्षेत्र की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए, आने वाले वर्षों में 25 लाख करोड़ रुपए का और निवेश किया जाएगा।'

कालाधन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'काले धन के खिलाफ शुरू की गई मुहिम को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। पिछले 2 वर्ष में, 4 लाख 25 हजार निदेशकों को अयोग्य घोषित किया गया है और 3 लाख 50 हजार संदिग्ध कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा चुका है।'

नदियों पर ध्यान


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'मेरी सरकार ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत गंगा नदी में गिरने वाले गंदे नालों को बंद करने के अभियान में और तेज़ी लाएगी। सरकार का प्रयास रहेगा कि गंगा की तरह ही कावेरी, पेरियार, नर्मदा, यमुना, महानदी और गोदावरी जैसी अन्य नदियों को भी प्रदूषण से मुक्त किया जाए।'

मेक इन इंडिया


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'मेरी सरकार आधुनिक हथियार बनाने पर बल दे रही है, इसके लिए मेक इन इंडिया पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही भारत सरकार को राफेल लड़ाकू विमान भी मिलने वाला है। सरकार जवानों के परिवार का ध्यान रख रही है, पूर्व सैनिकों की पेंशन में भी बढ़ोतरी की जा रही है।'

अर्थव्यवस्था


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'भारत विश्व की सबसे देश बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। महंगाई कम है, जीडीपी बढ़ रही है, विदेशी मुद्रा का भंडार बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य 2024 तक भारत पांच ट्रिलियन की इकॉनोमी बने। जल्द ही नई औद्योगिक नीति का ऐलान भी किया जाएगा।'

आयुष्मान भारत योजना

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'इलाज के खर्च से गरीब परिवारों को बचाने के लिए 50 करोड़ गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की गई है। इसके तहत अभी तक 26 लाख गरीब मरीजों का इलाज कराया जा चुका है। देश में 5 हजार से अधिक जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं, यहां गरीबों के लिए सस्ती दवाई उपलब्ध हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल