न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बदले गए यूपी, बिहार, एमपी समेत 6 राज्यों के राज्यपाल, यहां जानिये किसे मिली जिम्‍मेदारी

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत देश के 6 राज्यों के राज्‍यपालों की नियुक्ति को लेकर शनिवार को बड़ा फैसला लिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jul 2019 2:52:58

बदले गए यूपी, बिहार, एमपी समेत 6 राज्यों के राज्यपाल, यहां जानिये किसे मिली जिम्‍मेदारी

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत देश के 6 राज्यों के राज्‍यपालों की नियुक्ति को लेकर शनिवार को बड़ा फैसला लिया गया है। राष्‍ट्रपति के प्रेस सेक्रेटरी अशोक मलिक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूपी के राज्यपाल राम नाईक की जगह अब आनंदीबेन पटेल को नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। वह अब तक मध्‍य प्रदेश की राज्‍यपाल थीं। इसके अलावा बिहार के मौजूदा राज्‍यपाल लालजी टंडन को मध्‍य प्रदेश का नया राज्‍यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार के राज्यपाल अब फागु चौहान होंगे।

बदले गए ये 6 राज्यपाल

- आनंदीबेन पटेल जो मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं, अब उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनाया गया है।

- जगदीप धानकड़ को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले केशरीनाथ त्रिपाठी बंगाल के राज्यपाल थे।

- कप्तान सिंह सौलंकी की जगह अब रमेश बेस को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

- लालाजी टंडन जो बिहार के राज्यपाल थे, अब उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

- फागू चौहान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री फागू चौहान को फरवरी 2019 में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का चेयरमैन बनाया गया था।

- वहीं आरएन रवि को नगालैंड का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। रवि 1976 बैच के आईपीएस हैं। इससे पहले पद्मनाथ बालकृष्ण आचार्य यहां के राज्यपाल थे।

राष्‍ट्रपति भवन की ओर से कहा गया है कि इन सभी राज्‍यपालों की नियुक्ति उसी दिन से मान्‍य हो जाएगी, जिस दिन वे अपने ऑफिस का कार्यभारी संभाल लेंगे। बता दें कि इसी महीने 15 जुलाई को मोदी सरकार में मंत्री रहे कलराज मिश्र को राष्‍ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया था। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के गवर्नर आचार्य देवव्रत का स्‍थानांतरण कर गुजरात का राज्‍यपाल बनाया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के लगातार दूसरी बार सत्‍ता में आने के बाद राज्‍यपाल के पद पर इस तरह की यह पहली बड़ी नियुक्ति थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत