न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुम्भ मेला 2019 : तैयारियों के बीच सामने आई हादसे की खबर, हेलीपोर्ट बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, बचाव कार्य जारी

प्रय़ागराज में 14 जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। इन तैयारियों के बीच एक हादसे की खबर सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Jan 2019 9:37:35

कुम्भ मेला 2019 : तैयारियों के बीच सामने आई हादसे की खबर, हेलीपोर्ट बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, बचाव कार्य जारी

प्रय़ागराज में 14 जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। इन तैयारियों के बीच एक हादसे की खबर सामने आई है। दरहसल, बुधवार (10 जनवरी) देर रात कुंभ मेले की तैयारी को लेकर बनाया जा रहा हेलीपोर्ट बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में दो मजदूरों के दबे होने की जानकारी मिल रही है। प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। बता दे, प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा हेलिकाप्टर सुविधा देने के लिए हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा इस हेलीपोर्ट पर वीवीआईपी गेस्ट के हेलिकाप्टरों की पार्किंग भी जानी है। इस हादसे की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि हेलीपोर्ट का हिस्सा गिरने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे बचाव टीम ने दोनों मजदूरों को बाहर निकाल लिया है। दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

kumbh 2019,prayagraj,heliport,kumbh mela,kumbh mela 2019

योगी आदित्यनाथ खुद इस कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा कई बार ले चुके हैं

बता दें कि इस बार कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा कई सारी तैयारी की जा रही है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ खुद इस कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा कई बार ले चुके हैं। हर बार की इस बार भी कुंभ में कई प्रदेशों की नामी हस्तियों के साथ कई देशों के गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

वाराणसी और प्रयागराज के बीच एयरबोट सेवा

सरकार कुंभ मेले के लिए 26 जनवरी से वाराणसी और प्रयागराज के बीच एयरबोट सेवा आरंभ करेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

गंगा से जुड़े शहरों में ठोस अपशिष्ट पर निगम आयुक्तों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, " यह रूस की तकनीक है। एयरबोट में एक वाहन का इंजन लगा होगा जो एक बार में 16 लोगों को ले जा सकेगी। यह एयरबोट 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकेगी।"

kumbh 2019,prayagraj,heliport,kumbh mela,kumbh mela 2019

अगर आप प्रयागराज कुम्भ में नहीं जा पा रहे है तो आप इन 6 कार्यों की मदद से इसका पुण्य पा सकते है। तो आइये जानते हैं उन कार्यों के बारे में...

* प्रतिदिन हल्दी मिले बेसन से स्नान करने के पश्चात्य सुबह-शाम संध्यावंदन करते समय भगवान विष्णु का ध्यान करें और निम्न मंत्र-क्रिया से स्वयं को पवित्र करें। संध्यावंदन का मंत्र : "ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थांगतोऽपि वा। यः स्मरेत पुण्डरीकांक्ष से बाह्याभ्यंतरः शुचि।"

* हाथ में नारियल, पुष्प व द्रव्य लेकर यह मंत्र पढ़ें। इसके बाद आचमन करते हुए गणेश, गंगा, यमुना, सरस्वती, त्रिवेणी, माधव, वेणीमाधव और अक्षयवट की स्तुति करें। इस मंत्र से आचमन करें- "ॐ केशवायनमः ॐ माधवाय नमः ॐ नाराणाय नमः" का जाप करें।

* जब तक कुंभ चल रहा हैं तब तक प्रतिदिन एक वक्त का सादा भोजन करें और मौन रहें।

* आप किसी योग्य व्यक्ति को दान दे सकते हैं। दान में अन्यदान, वस्त्रदान, तुलादान, फलदान, तिल या तेलदान कर सकते हैं।

* गाय, कुत्ते, पक्षी, कव्वा, चींटी और मछली को भोजन खिलाएं। गाय को खिलाने से घर की पीड़ा दूर होगी। कुत्ते को खिलाने से दुश्मन आपसे दूर रहेंगे। कव्वे को खिलाने से आपके पितृ प्रसंन्न रहेंगे। पक्षी को खिलाने से व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। चींटी को खिलाने से कर्ज समाप्त होगा और मछली को खिलाने से समृद्धि बढ़ेंगी।

* आप संकल्प लें- किसी किसी भी तरह के व्यवसन का सेवन नहीं करूंगा, क्रोध और द्वेष वश कोई कार्य नहीं करूंगा, बुरी संगत और कुवचनों का त्याग करूंगा और सदा माता-पिता व गुरु की सेवा करूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल