न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाम 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक संघ मुख्यालय में मौजूद रहेंगे प्रणब मुखर्जी, कर सकते हैं मोहन भागवत संग डिनर

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गुरुवार शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jun 2018 10:46:59

शाम 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक संघ मुख्यालय में मौजूद रहेंगे प्रणब मुखर्जी, कर सकते हैं मोहन भागवत संग डिनर

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गुरुवार शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पहले कांग्रेस समेत देश के राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि आखिर वह क्या बोलेंगे।

5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक संघ मुख्यालय में मौजूद रहेंगे

- नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में आरएसएस में तृतीय वर्ष का प्रशिक्षण लेने वाले काडर को प्रणब मुखर्जी शाम 6:30 पर संबोधित करेंगे।
- तकरीबन 5 दशक से कांग्रेस की राजनीति करने वाले पूर्व राष्ट्रपति का संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेना अप्रत्याशित माना जा रहा है।
- वह गुरुवार शाम को 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक संघ मुख्यालय में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से होगी

- कार्यक्रम की शुरुआत संघ के भगवा ध्वज को फहराए जाने से होगी। संघ की शब्दावली में इसे ध्वजारोहण कहा जाता है।
- संघ के इस दीक्षांत समारोह में प्रणब मुखर्जी समेत 4 लोग मंच पर होंगे। इनमें मोहन भागवत और आरएसएस के दो अन्य सीनियर अधिकारी भी शामिल होंगे।
- प्रणब मुखर्जी करीब आधे की घंटे की स्पीच देंगे। कहा जा रहा है कि वह राष्ट्रीय मुद्दों पर ही बात करेंगे और राजनीतिक मुद्दों से परे रह सकते हैं। उनके बाद आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत का भाषण होगा।

संघ परिसर देखेंगे प्रणब मुखर्जी, डिनर भी कर सकते हैं

- संघ मुख्यालय में आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की याद में बना स्मृति मंदिर भी है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि प्रणब मुखर्जी वहां जाएंगे या नहीं, लेकिन उन्हें संघ मुख्यालय के परिसर को जरूर दिखाया जा सकता है। ऐसा ही दौरा कारोबारी रतन टाटा ने भी किया था। संघ मुख्यालय में प्रणब मुखर्जी का डिनर भी हो सकता है, हालांकि परंपरा के मुताबिक संघ प्रमुख मोहन भागवत कार्यकर्ताओं के साथ ही कॉमन हॉल में भोजन करेंगे। गौरतलब है कि बुधवार रात को भी प्रणब मुखर्जी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत और गवर्नर विद्यासागर राव के साथ डिनर किया था।

pranab mukherjee,rss,mohan bhagwat,pranab mukherjee in rss event

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता के कार्यक्रम में शामिल होने के फैसले को अनुचित ठहराया

- कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता के कार्यक्रम में शामिल होने के फैसले को अनुचित ठहराया है। शर्मिष्ठा ने कहा कि संघ मुख्यालय में उनका संबोधन भुला दिया जाएगा लेकिन इससे जुड़ीं तस्वीरें बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि संघ का न्योता स्वीकार कर पूर्व राष्ट्रपति ने भाजपा और संघ को झूठी कहानियां गढ़ने का मौका दे दिया है।

- शर्मिष्ठा ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जल्द ही समझ जाएंगे कि भाजपा की गंदी चालबाजी कैसे काम करती है। संघ कभी नहीं मानेगा कि अपने (प्रणब के) भाषण में आप इसके विचारों की सराहना कर रहे हैं। लेकिन भाषण को भूला दिया जाएगा और तस्वीरें रह जाएंगी तथा इनको फर्जी बयानों के साथ फैलाया जाएगा।

राजनीति में इसलिए आई क्योंकि मैं कांग्रेस पर विश्वास करती हूं

- शर्मिष्ठा ने भाजपा में अपने शामिल होने की अटकलों को भी सिरे से खारिज कर दिया। कांग्रेस छोड़ने की अफवाह को बकवास बताते हुए शर्मिष्ठा ने ट्वीट किया है, ‘पहाड़ों में खूबसूरत सूर्यास्त का आनंद ले रही हूं, और अचानक यह खबर आती है कि मैं भाजपा में शामिल हो रही हूं...यह टॉरपिडो से टकराने जैसा है। क्या इस दुनिया में थोड़ी शांति और सद्बुद्धि नहीं हो सकती? मैं राजनीति में इसलिए आई क्योंकि मैं कांग्रेस पर विश्वास करती हूं। कांग्रेस छोड़ने की बजाय मैं राजनीति छोड़ना पसंद करूंगी। '

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत