न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हफ्ते भर में दोगुने हुए आलू-प्याज समेत कई सब्जियों के दाम, टमाटर 100 रुपए के पार

गाजीपुर मंडी के सब्जी विक्रेता राजीव साव का कहना है कि इस समय सब्जी सोने के भाव मिल रही है। 10 दिन पहले टमाटर 50-60 रुपए किलो था लेकिन आज यह 80 रुपए हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Sep 2020 9:00:31

हफ्ते भर में दोगुने हुए आलू-प्याज समेत कई सब्जियों के दाम, टमाटर 100 रुपए के पार

कोरोना के इस संकट में आम आदमी की परेशानियां रोजाना बढ़ती जा रही हैं। अब सब्जियों की महंगाई ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है। लोगों की थाली से टमाटर, प्याज आलू समेत अन्य हरी सब्जियां गायब हो रही हैं। यूं तो हर साल बरसात में हरी सब्जी महंगी होती है। लेकिन आलू, टमाटर और प्याज की कीमत इस बार बढ़ने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, टमाटर की कीमत तो 100 रुपए प्रति किलो तक पंहुच गई है। उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक सोमवार को कोलकाता में टमाटर का खुदरा भाव 100 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया है। सितंबर के दौरान कोलकाता में टमाटर की कीमतों में 40 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में भाव 63 रुपए किलो, मुंबई और पटना में 65 रुपए प्रति किलो, लखनऊ में 70 रुपए किलो और गुरुग्राम, शिमला तथा लुधियाना में 60 रुपए प्रति किलो हो गया है।

गाजीपुर मंडी के सब्जी विक्रेता राजीव साव का कहना है कि इस समय सब्जी सोने के भाव मिल रही है। 10 दिन पहले टमाटर 50-60 रुपए किलो था लेकिन आज यह 80 रुपए हो गया है। अगर 10 दिनों में इतने रेट बढ़ेंगे तो आम आदमी सब्जी कैसे खाएगा ? उन्होंने बताया कि सब्जियों के दाम बेतहाशा तरीके से बढ़ रहे हैं। इसलिए लोग सब्जी कम खरीद रहे हैं। बता दें कि गाजीपुर मंडी में सब्जियों के डिमांड में भारी कमी देखी गई है।

सिर्फ टमाटर ही नहीं बल्कि आलू और प्याज की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक सोमवरा को दिल्ली में प्याज की कीमतें 41 रुपए प्रति किलो हो गई हैं, सरकार ने प्याज की बढ़ती हुई कीमतों को देखते हुए प्याज निर्यात पर प्रतिबंध भी लगा दिया है।

देश की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी आजादपुर मंडी, दिल्ली में प्याज की कीमत थोक भाव में 40-45 रुपए पहुंच गई है। यही सप्ताह भर पहले 15-20 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रही थी। दिल्ली समेत आसपास के कई शहरों में रिटेल में इस समय प्याज 60 से 80 रुपए किलो के भाव पर बिक रहा है।

प्याज के दाम बढ़ने की ये है वजह

आजादपुर मंडी के कारोबारी राजीव कुमार ने बताया कि प्याज की कीमतों में तेजी के पीछे फसल का खराब होना है। दरअसल, कर्नाटक, आंध्र, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से इस समय खरीफ के प्याज की उपज बाजार में आती है। लेकिन, इन सभी राज्यों में भारी बारिश के चलते 50 फीसदी फसल खराब हो गई। साथ ही भारी बारिश ने महाराष्ट्र में प्याज के पुराने स्टाक की क्वॉलिटी पर भी असर डाला है। इसके इनकी कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।

आलू की कीमतों में भी उछाल


आलू की बात करें तो अधिकतर जगहों पर भाव 35-40 रुपए है और कुछ जगहों पर तो भाव 45 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में आलू का खुदरा भाव 37 रुपए प्रति किलो, गुरुग्राम में 35 रुपए, शिमला में 45 रुपए, लुधियाना में 40 रुपए, मुंबई में 44 रुपए, पटना में 36 रुपए और कोलकाता में 32 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया।

डबल हुए हरी सब्जी के दाम

कोलकाता, दिल्ली और मुंबई की मंडियों की बात की जाय तो यहां हरी सब्जियों के दाम डबल हो गए हैं। पिछले माह बीन्स 27 रुपए के भाव पर खरीदा गया, लेकिन इस माह बीन्स की कीमत 40 के आसपास पहुंच गई है। वहीं, मंडी में बैंगन इस समय 16 रुपए तो पिछले माह 8 रुपए किलो के भाव से बिका था। हालांकि, रिटेल में बैंगन की कीमत 25-30 रुपए के आसपास है। आज मंडी में शिमला मिर्च 36 रुपए किलो के दाम पर बेची गई है। लौकी थोक में 10 रुपए किलो तो रिटेल में 20 से 25 रुपए किलो मिल रही है। पिछले माह लौकी 5-7 रुपए किलो बिकी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका